Breaking

बुधवार, 25 जनवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ५१

           लखीमपुर डायरी / आज का पन्ना

     दैनिक जनजागरण न्यूज की दैनिक अपडेट

 ● जमानत : सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को शर्तों के साथ 8 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी। यूपी और दिल्ली में रहने की अनुमति नही।

● चोरी ; यूपी दिवस पर जीआईसी मैदान में लगे मेले में पुलिस सुरक्षा नदारद, मेला देखने आए गरीब राजमिस्त्री की साइकिल चोरी,
तैनात सिपाही से की शिकायत तो बोला साइकिल की जिम्मेदारी मेरी नहीं।

● रेलवे : जिले को मिली एक नई ट्रेन की सौगात, सीतापुर लखीमपुर के बीच होगा संचालन, अन्य दो पैसेंजर ट्रेनों का भी बदला समय, इसमे से एक सेंचुरी एक्सप्रेस के समय अनुसार  चलेगी।

● हादसा : मैगलगंज खीरी- हरदोई जनपद के जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे पर ट्रेलर व ट्रैक्टर में हुआ भीषण एक्सीडेंट, औरंगाबाद के पठान मोहल्ला के दो लोगों की हुई मौके पर मौत,दो लोग घायल।

          ◆ निधि आपके निकट
 दैनिक जनजागरण न्यूज: ● निधि आपके निकट 2.0 : ईपीएफ़ संगठन द्वारा अपनी सेवाओं का विस्तार करने की मंशा से, सदस्यों को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए अब प्रत्येक माह की 27 तारीख को (अवकाश की स्थिति में अगले कार्य दिवसों में) "निधि आपके निकट डिस्ट्रिक्ट आउटरीच प्रोग्राम के रूप में शुरू करने का उच्च स्तर से निर्णय लिया गया है।

                ◆ राष्ट्रीय मतदाता दिवस
 दैनिक जनजागरण न्यूज: ● राष्ट्रीय मतदाता दिवस :-जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में डीईओ/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में 13वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह के साथ दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में एडीएम संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। डायट व कलाकर रामपाल निषाद ने मतदाता जागरूकता गीत गाया।

          ◆ सड़क सुरक्षा
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● सड़क सुरक्षा माह : सड़क सुरक्षा माह पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में नगर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसका शुभारंभ एआरटीओ रमेश चौबे, टीएसआई जेपी यादव, प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई के साथ मां सरस्वती के चित्र का अनावरण एवं दीप जलाकर किया। इस अवसर पर यातायात नियमों के प्रति छात्राओं को संकल्प भी दिलाया गया।

              ◆ राष्ट्रीय मतदाता दिवस
 दैनिक जनजागरण न्यूज: ● आज ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’  के अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस कार्यालय खीरी में शपथ-पत्र का वाचन कर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को मतदान के लिये शपथ दिलाई गयी। अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुये अवगत कराया गया कि- “भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है।

            ◆ एक्शन में खीरी पुलिस
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● जिला सहकारी बैंक में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण; 01 नफर अन्तर्राज्यीय बैंक कटर सरगना अपने 02 नफर साथियों के साथ (बैंक चोरी के रुपये व चोरी करने के उपकरण) सहित गिरफ्तार।
● थाना गोला पुलिस द्वारा, पुलिस टीम पर हमला की घटना से संबंधित 15,000/- रू0 के ईनामिया अभियुक्त अरविन्द कुमार सहित 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, लूटा गया मोबाइल तथा 02 अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद।
● थाना धौरहरा एवं थाना खीरी पुलिस की टीम द्वारा, गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं 15,000/- रू0 के ईनामिया अभियुक्त नसीर अहमद को गिरफ्तार किया गया।
● थाना नीमगाँव पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा, गैंगस्टर अभियुक्त जनन्नाथ पुत्र स्व० गोविन्द के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई कार्यवाही; लगभग 25 लाख 20 हजार रूपये कीमत का  मकान व पंपिंग सेट जब्त।
 ● थाना पसगवां पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दैनिक जनजागरण न्यूज: ● हेल्थ : मोहम्मदी के मोहल्ला सरैया में बच्चों की मृत्यु के मामले में लगातार 12 दिन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सभी बच्चों की जांच सहित दवाओं का वितरण किया जा रहा है। साथ ही नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था भी करवाई जा रही है। बच्चों की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और उसकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा सरैया में बचाव हेतु टीमें गठित कर कार्यवाही की गई जो निरंतर जारी है। बुधवार तक सर्वे हेतु लगाई गई टीमों की संख्या 134 है। जिनके द्वारा 5546 घरों का भ्रमण किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments