Breaking

बुधवार, 25 जनवरी 2023

प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी संपन्न, प्राकृतिक खेती की प्राथमिकता पर दिया गया बल

कृषि विभाग एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी।
● बड़ी संख्या में शामिल हुए किसान, जनप्रतिनिधियों ने किया संगोष्ठी का शुभारंभ।

लखीमपुर खीरी 25 जनवरी।  कृषि विभाग एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में मोहम्मदी में प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का शुभारंभ उप्र प्राक्कलन समिति के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह ने विधायक शशांक वर्मा, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी ने किया।उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वयं भी प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया तथा उपस्थित कृषको से भी प्राकृतिक खेती अपनाने का अनुरोध किया।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने संगोष्ठी की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर बताते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने की बात कही। गोशालाओं पर प्राकृतिक खेती से सम्बंधित जीवामृत ,घनजीवामृत आदि तैयार करने हेतु निर्देशित किया। 
उप्र प्राक्कलन समिति सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए नित नए कदम उठा रही है। प्राकृतिक खेती से जुड़कर किसान अपने लिए न केवल समृद्धि के रास्ते खोल सकता बल्कि यह खेती किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
मुख्य वक्ता श्रीविजेंद्र पाल सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकभारती ने गन्ने के साथ सहफसलो पर विशेष जानकारी देते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री, लोक भारती गोपाल उपाध्याय ने रासायनिक खेती से मानव स्वास्थ्य,पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा प्राकृतिक खेती के लाभ की जानकारी देते  हुए बताया कि बीजामृत, जीवामृत, बहमात्र, अग्निमात्र आदि प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग द्वारा प्राकृतिक खेती से गुणवत्तायुक्त कृषि उत्पादों के उत्पादन से देश में आर्थिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होने से ही देश कृषि में आत्मनिर्भर बन सकेगा।
जनप्रतिनिधियों ने भी कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में हुई विभिन्न क्रांतियों की चर्चा करते हुए इंद्रधनुषीय क्रांति एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए टिकाऊ खेती की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।लोकभारती के जंपड सीतापुर के संयोजक कमलेश सिंह ने प्राकृतिक खेती में मल्च के प्रयोग एवम जीवामृत तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी।संगोष्ठी में  सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने मोटे अनाज (मिलेट) से निर्मित खाद्य सामग्री का लुत्फ उठाया। गोष्ठी के आयोजन में मुख्य भूमिका लोक भारती के जनपद संयोजक अतुल रस्तोगी ने निभाई।
संगोष्ठी के समापन पर उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। लोकभारती शाहजहांपुर से डॉ पाठक,  प्रमुख विकास खंड मोहमद्दीमहेंद्र बाजपेई एवम संदीप मेहरोत्रा, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी पीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments