एल एन सिंह, प्रयागराज । प्रीतमनगर दुर्गा पूजा पार्क में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रीतम नगर व्यापार मंडल द्वारा सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन बुधवार को प्रीतमनगर स्थिति दुर्गा पूजा पार्क में किया गया। प्रीतमनगर के व्यापारियों द्वारा सद्भावना क्रिकेट मैच में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया जिसके बीच दस-दस ओवर के तीन मैच खेले गए। दो विजयी टीम महीश सेठ इलेवन एवं अमित इलेवन की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया । अमित इलेवन को आठ रनों से हराकर महीष सेठ इलेवन ने सद्भावना क्रिकेट कप पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में महीष सेठ इलेवन ने दस ओवर में बैटिंग करते हुए कुल 33 रन बनाए, टीम अमित कुमार ने शुरूआती दौर में अच्छी बैटिंग की लेकिन उनके बैट्समैन लगातार आउट होते रहे जिसे वह कुल 30 रन ही बना पाये कुल 10 ओवर खेलने के बाद भी अमित कुमार इलेवन 4 रनों से महीष सेठ इलेवन से हार गई | महीष सेठ इलेवन ने सद्भावना क्रिकेट कप पर कब्जा जमाया । व्यापार मंडल द्वारा आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में मैन आफ सिरीज व आफ मैन ऑफ द मैच के रूप में व्यापारी खिलाड़ी दीपक यादव चुने गए । बेस्ट फिल्डर के रूप में सुजीत जायसवाल बने। मैच में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी , वरूण केसरवानी , तारिक सईद अज्जू , शिवशंकर सिंह , पार्षद अखिलेश सिंह, अमरजीत सिंह , दीपक कुशवाहा ,शिव भारतीय, अतुल केसरवानी , पप्पू केसरवानी , ई.संजीव गुप्ता व ई. मनीष घोष आदि उपस्थित रहे।
गुरुवार, 5 जनवरी 2023
व्यापारियों के बीच खेला गया सध्दाभावना क्रिकेट मैच
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments