Breaking

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

प्रयागराज / मौत बन नदी मे गिरा ट्रैक्टर- ट्राली, हादसे मे बुझं गया इकलौता चिराग!

एल एन सिंह, प्रयागराज। किसी को क्या पता था कि घर से मात्र 30 मीटर की दूरी पर मेरा ही ट्रैक्टर-ट्राॅली यमराज बन इकलौते बेटे को निगल मौत के नींद सुला परिवार का चिराग बुझा देगा।ऐसे ही हृदय विदारक हादसा प्रयागराज के करछना इलाके में आज बुधवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राॅली 100 फीट नीचे टोंस नदी में गिर गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली में धान लदा था। वह कोहड़ार घाट से गुजर रही थी। इस दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। वाहन और चालक नदी में समा गए। चालक का पता नहीं चल पा रहा है। करछना और मेजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य में देरी से गुस्साए लोगों ने पुल पर जाम लगा दिया।इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया कोरांव थाना क्षेत्र के पक्कीहा का पूराचांदी गांव निवासी अमरनाथ तिवारी खेती किसानी करते हैं। उनका इकलौता बेटा रूपेंद्र कुमार तिवारी  भी उनके साथ हाथ बंटाता है। उसने ट्रैक्टर खरीद रखा था। रूपेंद्र की शादी हो चुकी है। उसका 1 बेटा आयुष तिवारी और 2 बेटियां हैं।परिजनों ने बताया कि रुपेंद्र सुबह सात बजे घर से नैनी के लिए निकला था। घर से करीब 30 किमी की दूरी पर कोहड़ार घाट में टोंस नदी पर बने पुल पर सुबह 9:00 बजे रूपेंद्र ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। अचानक से उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए टोंस नदी में गिर गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची ट्रैक्टर ट्राली धान समेत नदी में डूब चुका था। ट्रैक्टर का पीछे का बोनट दिख रहा था। ट्रैक्टर का नंबर लिखा था। उसी के आधार पर पहचान हुई। इसके बाद परिवार को जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर करछना विश्वजीत सिंह ने बताया कोहड़ार घाट पुल पर सड़क खराब है।झटका लगने की वजह से स्टेयरिंग का संतुलन बिगड़ गया होगा, इससे वाहन नदी में गिर गया। चालक की खोजबीन कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments