Breaking

शनिवार, 21 जनवरी 2023

डीएम ने मानव श्रृंखला कार्यक्रम के लिए तय की रूपरेखा तय, बताए उत्तरदायित्व

डीएम ने मानव श्रृंखला कार्यक्रम के लिए बनाए तीन जोन, 11 सेक्टर।

लखीमपुर खीरी 21 जनवरी। आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती पर
परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनेगी। इसके साथ ही लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील सभागार में अफसरों की बैठक ली, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर खीरी में सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी, जिसमें सभी की सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने मानव श्रृंखला की रूपरेखा तय करते हुए बताया कि मानव श्रृंखला कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर महिला थाना, सौजन्या चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, जीआईसी, जेल रोड, लोहिया चौराहा होती हुई कलेक्ट्रेट तक बनाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने पूरे रूट को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा है, इसे सफल बनाने के लिए उन्होंने अफसरों को जिम्मेदारी भी सौंपी है। 

एडीएम ने स्कूल कॉलेजों की ली बैठक, बताएं उत्तरदायित्व।
● मानव श्रृंखला बनाने में स्कूल कॉलेजों की होगी बड़ी भूमिका : एडीएम

डीएम के निर्देश पर एडीएम संजय सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए विद्यालय, कॉलेज, महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं जिम्मेदारों की बैठक ली। 
एडीएम संजय सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर आयोजित मानव श्रृंखला बनाने में स्कूल कॉलेजों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने डीएम द्वारा तय रूट पर विद्यालयों को अपनी छात्र संख्या के सापेक्ष न केवल उपस्थिति सुनिश्चित करने बल्कि श्रंखलाबद्ध होने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज डीआईओएस एवं बीएसएस समन्वय स्थापित करते हुए ससमय नियत स्थानों पर अपने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए उन्हें श्रृंखलाबद्ध तरीके से शामिल कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने आयोजन की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। उन्होंने कहा कि 03 जोन एवं 11 सेक्टर में पूरे कार्यक्रम को तय रूट पर संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों के लिए स्थान भी निर्धारित किया है। इस कार्यक्रम में विद्यालय अपने सभी नामांकित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करा कर सफल बनाएं।
सीओ सिटी संदीप सिंह, डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे ने आयोजन के संबंध में अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। बैठक में सभी विद्यालयों ने एक स्वर में मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए आश्वस्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments