Breaking

शनिवार, 21 जनवरी 2023

जिला पंचायत खीरी की बैठक संपन्न, हुई कार्ययोजनाएं पारित

जिला पंचायत की हुए बैठक, बजट का सर्वसम्मति से अनुमोदन।
● जिपं का मूल अनुमान, पुनरीक्षित बजट पारित।
●  पन्द्रहवें वित्त आयोग की गाइडलाइन से वर्ष 2023-24 कार्ययोजना पारित।
●  राज्य वित्त आयोग वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना पारित।
●  पुनरीक्षित कार्ययोजना वर्ष 2022-23 पारित।
●  मनरेगा योजनान्तर्गत जनपद की वार्षिक कार्ययोजना पारित

लखीमपुर खीरी 21 जनवरी। शनिवार को पूर्वान्ह 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक आहूत हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक योगेश वर्मा, अमन गिरी, विनोद शंकर अवस्थी, सौरभ सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख सदर श्रीमती दिव्या सिंह, पीडी-डीआरडीए केके पांडेय, अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह, सहित जिला पंचायत के सदस्य गण मौजूद रहे।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में अबतक जिला पंचायत की निजी स्रोतों से 8.84 करोड़ अर्जित की, जिसके सापेक्ष 08 करोड़ 82 लाख 69 हजार 599 का व्यय किया। इस प्रकार जिला पंचायत ने 3.49 लाख की शुद्ध बचत की। वही वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करते हुए निजी स्रोतों से 6.83 करोड़ की आय एवम 6 करोड़ 81 लाख 33 हजार का व्यय अनुमानित किया है, जिससे  255000 की बचत होने का अनुमान है। उक्त दोनों बजट का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह ने गत बैठक की कार्यवाही की प्रगति बताते हुए पुष्टि की। 
बैठक में जिपं की जिला नियोजन विकास समिति निर्माण कार्य समिति, प्रशासनिक समिति स्वास्थ्य एवं जनकल्याण समिति, शिक्षा समिति, जल प्रबन्धन समिति के कार्यवृत्त अनुमोदित हुआ। विभव, सम्पत्ति कर वर्ष 2022-23 की कर सूची अनुमोदनार्थ प्रस्तुत हुआ। वित्तीय वर्ष 2022-23 का पुनरीक्षित बजट, वित्तीय वर्ष 2023-24 का मूल बजट स्वीकृत्यार्थ प्रस्तुत, जिपं में वर्ष 2023-24 के लिए पन्द्रहवों वित्त आयोग योजना में प्राप्त होने वाले टाइड, अनटाइट अनुदान के सापेक्ष कार्ययोजना की स्वीकृति पर विचार हुआ। जिपं खीरी में वर्ष 2023-24 हेतु पंचम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत प्राप्त होने वाले अनुदान के सापेक्ष कार्ययोजना की स्वीकृति पर विचार, जिपं मे वर्ष 2022-23 हेतु शासन से प्राप्त निंदेशों के क्रम में मार्गों को गढ्ढा मुक्त किये जाने व पुनरीक्षित कार्ययोजना का अनुमोदनार्थ, शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में राजस्व ग्रामों/बसावटों के सम्पर्क मार्गों को जोड़े जाने के सम्बन्ध में विचार हुआ।जिपं में विभव तथा सम्पत्ति कर, नौकाघाट, कांजी हाउस, हड्डी चरसा आदि मदो के विगत दस वर्षो से पूर्व के रू. एक हजार/- सीमा तक बकाये की धनराशि कुल रू. 9,00,080/- को राइट आफ किये जाने पर विचार हुआ।
सदन द्वारा उक्त प्रस्तावों की सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। मनरेगा की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2023-24 उपायुक्त मनरेगा द्वारा प्रस्तुत की
गयी, जिसे सदन द्वारा अनुमोदन किया गया। शासन की प्राथमिकता के कम में दिये गये निर्देशों के
प्रस्ताव पर गौ संरक्षण हेतु एक कैटल कैचर कय करने हेतु अनुसार सूरज सिंह सदस्य स्वीकृत प्रदान की गयी। अन्त में जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश ने समस्त जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर बैठक के समापन की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments