Breaking

शनिवार, 21 जनवरी 2023

मेंहदी प्रतियोगिता : हाथों पर रचाई महिला जागरुकता की मेहंदी, दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सन्देश

लखीमपुर खीरी 21 जनवरी। "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार किये जा रहे प्रयासों को लेकर राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में नगर के अबुल कलाम गर्ल्स कन्या इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बालिकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर आकर्षक मेहंदी रचाई।
शनिवार को नगर के अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं शामिल हुई जिन्होंने हाथों पर महिला जागरूकता की मेहंदी रचाई।
इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा बिष्ट एवं जिला समन्वयक श्रीमती निक्की गुप्ता ने बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला परक योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। आज हर क्षेत्र में बेटियां अपना लोहा मनवा रही हैं। वह किसी भी फील्ड में बेटों से कमतर नहीं है। मेहंदी प्रतियोगिताओं में विजेता बालिकाओं को शीघ्र ही महिला कल्याण विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यालय की प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन एवं देखरेख में महिला जागरूकता के लिए आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने मतदान जागरूकता से संबंधित स्लोगन और आकृतियां बनाकर इसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया।प्रधानाचार्य सीमा टंडन, नजमा सिद्दीकी  ने महती भूमिका निभाई।

" ● जीजीआईसी में महिला सशक्तिकरण पर हुई चित्रकला स्लोगन प्रतियोगिता।
● बेटियों ने चित्रकारी के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश। "

नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ शालिनी दुबे के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के तहत चित्रकारी की। चित्रकारी के जरिए छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।  प्रधानाचार्य डॉ शालिनी दुबे ने बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शासन के निर्देश पर आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। वही आयोजित कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ।
महिला कल्याण अधिकारी ने चित्रकारी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जल्द ही महिला कल्याण विभाग द्वारा पुरस्कृत किए जाने की बात कही। जिला समन्वयक निक्की गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं ने चित्रकारी के जरिए महिला सशक्तिकरण पर अपने मनोभावों को रेखांकित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments