● - पहली नशामुक्त चौपाल आगामी 5 जनवरी को कुम्हारावां क्षेत्र के ग्राम बरगदी में होगी।
● - पहली जनवरी से 28 फरवरी तक बीकेटी ब्लॉक के गांवों होगी नशामुक्त चौपाल।
● - नशामुक्त समाज आंदोलन के तहत नशामुक्ति का अमृत कलश रहेगा पूर्व की भांति गतिमान ।
बीकेटी/लखनऊ। "नशामुक्त समाज आंदोलन-अभियान कौशल का" के तहत जनवरी, 2023 से गाँवों में "नशामुक्त चौपाल" लगाकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताया जाएगा। ग्रामीणों को जीवन पर्यंत नशामुक्त रहने का संकल्प कराया जाएगा। इस चौपाल में चिकित्सक गांव के मरीजों को मुफ्त में सलाह और दवा देंगे। वहीं, आरआर परिवार की तरफ से गांव के पांच निर्धनतम व्यक्तियों को रजाई भेंट की जाएगी।
नशामुक्त समाज आंदोलन-अभियान कौशल का के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पहली नशामुक्त चौपाल आगामी 5 जनवरी, 2023 को ग्राम बरगदी (कुम्हारावां-बाबागंज रोड) में होगी। प्रथम 'नशामुक्त चौपाल विद दवाई-रजाई' की शुरुआत बीकेटी के जनप्रिय विधायक श्री योगेश शुक्ल जी करेंगे। पहली नशामुक्त चौपाल के आयोजन की जिम्मेदारी युवा समाजसेवी विजय शुक्ल जी के कंधों पर रखी गयी है।
श्री चौहान ने बताया कि आंदोलन के जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में हम पिछले चार महीने से बीकेटी में "नशामुक्ति का अमृत कलश" लेकर भ्रमण कर रहे हैं। हम अब तक 50 से अधिक स्थानों पर संकल्प सभाएं कर चुके हैं। हम स्कूल/कॉलेज के बच्चों को नशे के तमाम दुष्प्रभाव बताते हैं। उन्हें आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प करवाते हैं। यह नशामुक्ति की अमृत कलश-यात्रा अनवरत जारी है।
उन्होंने यह भी बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए नशामुक्त समाज आंदोलन 'अभियान कौशल का' की तरफ से आरआर परिवार 121 "नशामुक्त रजाइयां" गरीब लोगों को भेंट कर चुका है। इनमें 111 रजाइयां केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर एवं क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ल के हाथों से वितरित हुई थीं। अब फरवरी तक नशामुक्त चौपाल में दवाई-रजाई बंटेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments