Breaking

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

लखनऊ / रेलवे कर्मियों एवं उनके परिजनों को लगी बूस्टर डोज

       लखनऊ 24 जनवरी 2023 : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार  के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आज मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के बहुउद्देशीय हाल में प्रातः 10ः00 बजे से 16ः00 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित चिकित्सीय टीम एवं रेलवे मेडिकल टीम द्वारा ’कोविशील्ड वैक्सीन’ का ’बूस्टर डोज़’ लगवाने हेतु कार्यरत रेल कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियां तथा उनके परिवारजनों हेतु टीकाकरण शिविर लगाया गया।
      इस शिविर में संयुक्त मेडिकल टीम द्वारा 53 रेल कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियां तथा उनके परिवारजनों को ’कोविशील्ड वैक्सीन’ का ’बूस्टर डोज़’ लगाया गया।
● स्पर्श सिन्हा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments