उत्तर प्रदेश के कानपुर से स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां बाइक सवार युवक किसी बॉलीवुड हीरो की तरह सड़क पर खुलेआम स्टंट करता दिखाई दे रहा है. पुलिस का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.स्थानीय लोगों का कहना है कि मोतीझील की मेन रोड पर आए दिन बाइक सवार स्टंटबाजी करते हैं. इसके साथ ही गंगा बैराज की रोड स्टंटबाजों के लिए पसंददीदा जगह बन गई है. जबकि कानपुर कमिश्नरेट में भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिस फोर्स है. बावजूद इसके युवक यहां पर बेखौफ स्टंटबाजी करते रहते हैं. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक चलाने वाले युवक ने मुंह में रुमाल बांधा हुआ है. पीछे सीट पर युवक खड़ा होकर स्टंटबाजी कर रहा है. रोड के हर तरफ ट्रैफिक चल रहा है और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना है. ऐसे किसी हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल भी हो सकते हैं.मोतीझील के सामने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक चौकी है. ठीक बगल में ही स्वरूप नगर थाने की पुलिस का पिकेट प्वाइंट है. चंद कदम पर मोतीझील गेट पर भी पुलिस तैनात रहती है. इसके बाद भी मंगलवार दोपहर को दो बाइक (UP 78 v 1780) सवार दो युवक मेन रोड पर स्टंटबाजी करते रहे l
बुधवार, 4 जनवरी 2023
कानपुर / युवक पर भड़के लोग, खुद को बॉलीवुड हीरो समझ रहे हो क्या
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments