Breaking

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

सम्पूर्णानगर के अजीत का कृषि अधिकारी के पद पर हुआ चयन

संपूर्णानगर-खीरी। तराई क्षेत्र इस्थित सम्पूर्णानगर के युवक ने कठिन परिश्रम के दम पर  कृषि अधिकारी के पद पर चयनीत हो माता-पिता सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया 
पलिया  तहसील क्षेत्र के गाँव  सिंगाही खुर्द निवासी  स्वर्गीय रक्षपाल वैसे तो मूल रूप से  बरोसा गांव हरगांव, जिला सीतापुर के रहने वाले थे वे सम्पूर्णानगर चीनी मिल में कार्यरत थे लोग बताते हैं कि वे बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे जिसके चलते  यहाँ लोगों में घुले मिले रहते थे  2011 में  उनकी मृत्यु अचानक हो गई जिसके चलते इस  परिवार पर संकट आ पड़ा।
इन सबके बावजूद उनके पुत्र अजित ने हार नही मानी और अनेक विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए उनकी मृत्यु के बाद 6 वर्षों तक संघर्ष करने के बाद अजीत  यह मुकाम हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि इस क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है । चूँकि अब कृषि अधिकारी के रूप में अजीत प्रताप सिंह अपनी सेवाएं देगा। बातचीत के दौरान अजीत के बड़े भाई दीपक सिंह  ने बताया  कि - पूरे भारत में कुल 12  पद निकले थे जिसमें 4 पद सामान्य वर्ग के थे जिसमें अजीत प्रताप सिंह का भी चयन हुआ है। जिसका परिणाम 1 जनवरी को आया है। यह चयन और खास इसलिए हो जाता है क्योंकि अजीत की रैंक पूरे भारत में दूसरी रैंक और उत्तर से इकलौता चयन है। आपको बता दें अजीत की इस कामयाबी पर लोग परिवार को बधाइयाँ देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

संवाददाता-गोविंद कुमार, सम्पूर्णानगर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments