Breaking

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

कल खीरी में होंगे उप्र राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष

आयोग के समक्ष निकायवार, अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए अपना पक्ष रख सकती संस्था/पार्टी या कोई व्यक्ति : एडीएम

लखीमपुर खीरी 27 जनवरी। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि उप्र राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह व सदस्यगण महेन्द्र कुमार एवं सन्तोष कुमार विश्वकर्मा का आगमन 28 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजे जनपद लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट सभागार में आगमन प्रस्तावित है। 
उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के सन्दर्भ में अनुभाविक जाँच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/संस्था/पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है, तो वह लिखित/मौखिक आकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है, जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहुँचा जा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments