●थाना पसगवां पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त संजय पुत्र चौधरीलाल को गिरफ्तार किया गया।
● थाना निघासन पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त संजय पुत्र कैलाश को गिरफ्तार किया गया।
● थाना भीरा पुलिस द्वारा, वारंटी अभियुक्त विशनू पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया गया।
● मोहल्ला नौरंगाबाद सहित कई मोहल्लों में कल शाम से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नागरिक परेशान। सूत्रो के मुताबिक नगरपालिका की खुदाई से होटल कम्फर्ट के पास 33k की लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी। आज नई केबल डाली जा रही है। उम्मीद है 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
● इंस्पेक्टर महिला थाना पर गिरा थाने की छत का प्लास्टर, सर पा मामूली चोट , ओयल में भर्ती होकर हुई डिस्चार्ज।
● गोला गोकरन नाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में डम्फर से टकराया बाइक सवार, मौत।
● निधन : सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के भतीजे सुमित प्रकाश वर्मा मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी 42 वर्षीय सुमित प्रकाश वर्मा का बुधवार की देर रात अचानक हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया था।
● सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ : सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से गुरुवार को खीरी में सतरंगी गुब्बारे उड़ाकर, सड़क जागरूकता रैली के साथ सड़क जागरूकता माह का आगाज हुआ।
प्राक्कलन समिति सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह ने विधायक विनोद शंकर अवस्थी, अमन गिरी, मंजू त्यागी, सांसद प्रतिनिधि अरविंद संजय, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के साथ सतरंगी गुब्बारे उड़ाकर एवं सड़क जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया।
● नवोदय विद्यालय समिति (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ एक स्वायत्त संस्थान) स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा- 2023 में पंजीकरण शुरू हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। उक्त आशय की जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के प्राचार्य अजीत कुमार शुक्ला ने दी।
● इंडबैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग का प्रशिक्षण की शुरुवात हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक राकेश कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कुल 35 प्रशिक्षुओं ने सहभागिता की।
● मेघा कैम्प : जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, धौरहरा मे मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज शुक्ला द्वारा किया गया। शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला द्वारा 40 मानसिक बीमार व्यक्तियों का मानसिक परीक्षण करते हुए उपचार किया गया।
● एक्शन में सीएमओ : गुरुवार की सुबह 10 बजे सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित पंजिका के अवलोकन में सीएचसी अधीक्षक और डॉक्टरों सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं इसके बाद उनके द्वारा प्रसव कक्ष के निरीक्षण के साथ सीएससी के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments