लखीमपुर खीरी। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, धौरहरा मे मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज शुक्ला द्वारा किया गया। शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला द्वारा 40 मानसिक बीमार व्यक्तियों का मानसिक परीक्षण करते हुए उपचार किया गया। नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ द्वारा 06 लोगों का मानसिक परीक्षण करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साईक्रेट्रिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा शिविर में उपस्थित जनमानस को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आईईसी सामग्री का वितरण किया गया। साइक्रेटिक नर्स द्वारा सभी को निशुल्क दवाएं प्रदान की गई। शिविर मे 18 तम्बाकू से लत व्यक्तियों को भी इलाज प्रदान किया गया। शिविर मे 45 लोगों का रक्तचाप व मधुमेह की जाँच की गई। शिविर मे कुल 180 लोगों का पंजीकरण किया गया था। शिविर में स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर्स एवं स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग मिला।
गुरुवार, 5 जनवरी 2023
मेगा कैंप धौरहरा में देखे गए 40 मानसिक रोगी, 06 को दिया गया परीक्षण प्रमाण पत्र
Tags
# खीरी खबर
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
खीरी खबर
Tags:
खीरी खबर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments