Breaking

बुधवार, 25 जनवरी 2023

राष्ट्रीय मताधिकार दिवस पर मतदान का संकल्प लेकर रेलवेकर्मियों ने गणतंत्र दिवस की तैयारी

       लखनऊ 25 जनवरी 2023। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐशबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रातः 09.00 बजे झण्डा रोहण, परेड मार्चपास्ट एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा डॉग शो तथा स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा । 
      इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी व सदस्यायें, शाखाधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवारीजन उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम को दिव्य एवं सफल बनाने के लिए रेलकर्मियों ने आवश्यक तैयारियां की।

◆  इससे पूर्व राष्ट्रीय मताधिकार दिवस पर लिया रेलकर्मियों ने संकल्प :
      लखनऊ 25 जनवरी 2023। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आज ’राष्ट्रीय मताधिकार दिवस’ मनाया गया। मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न कार्यालयों एवं अनुरक्षण डिपों में ’राष्ट्रीय मताधिकार दिवस’ पर शपथ दिलाई गयी।
      इसी परिप्रेक्ष्य में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने मण्डल कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलायी। 
      इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं, कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनां में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
◆ स्पर्श सिन्हा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments