आज ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस कार्यालय खीरी में शपथ-पत्र का वाचन कर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को मतदान के लिये शपथ दिलाई गयी। अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुये अवगत कराया गया कि- “भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। देश के नागरिको को लोकतंत्र की प्रणाली में से मिलने वाले अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है। इसलिए हमे मतदान के महत्व को समझना चाहिए और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। इसके साथ ही जनपद खीरी के समस्त थानों, पुलिस चौकियों व पुलिस कार्यालयों में भी मतदान की शपथ दिलाई गई।
बुधवार, 25 जनवरी 2023
Home
/
खीरी खबर
/
"राष्ट्रीय मतदाता दिवस” पर खीरी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान करने की दिलाई गई शपथ
"राष्ट्रीय मतदाता दिवस” पर खीरी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान करने की दिलाई गई शपथ
Tags
# खीरी खबर
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
खीरी खबर
Tags:
खीरी खबर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments