सामाजिक सरोकारों से जुड़े सिनेमा रोड हरदोई निवासी सोमनाथ गुप्ता को सर्वसम्मति से गौरव जनकल्याण संस्थान का सलाहकार मनोनीत किया गया है। आज इस आशय की एक विज्ञप्ति जारी कर संस्थान ने लिखा कि :-
मान्यवर,
श्री सोम नाथ गुप्ता
सिनेमा रोड हरदोई, उ०प्र०
अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि गौरव जन कल्याण संस्थान के कार्यों के प्रति निष्ठा एवं रुचि देखते हुए संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसहमति से आपको सलाहकार मनोनीत किया जाता है।
हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन के लिये पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुये, संगठन के उद्देश्यों को बल प्रदान करते हुये, अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे संगठन मे नई ऊर्जा का संचार होगा, जो अन्य सदस्यों के लिये प्रेरणादायक होगा।
आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ,गौरव जन कल्याण संस्थान का सलाहकार मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।
शुभेच्छा!!
इं० गौरव श्रीवास्तव
राष्ट्रीय सचिव , गौरव जन कल्याण संस्थान
संस्थान के राष्ट्रीय सचिव इंजी गौरव ने बताया कि श्री गुप्ता सामाजिक सरोकारों से जुड़े शहर के सम्मानित व्यक्ति हैं। संस्थान से जुड़कर जनकल्याणकारी कार्यो में अनुकरणीय सहभागिता निभाते रहे हैं। इनके प्रेरणादायी कार्यो को देखते हुए संस्थान की कोर कमेटी ने यह निर्णय लिया है।
Thanks
जवाब देंहटाएं