● सराहनीय : 28 सितम्बर 22 को इंडियन बैंक दंडपुरवा जिला सीतापुर में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत लखीमपुर निवासी विनीत दीक्षित के इसी बैंक के खाते से साइबर क्राइम के जरिये ₹ 100000 निकल गए थे। ₹5000 एसबीआई लखीमपुर खीरी के खाते से निकले थे। जांच से प्रकाश में आया था कि ₹ 80000 कोलकाता व 25000 वेस्ट बंगाल की बैंक में अंतरित हुए थे।
एसपी संजीव सुमन ने सक्रियता दिखाई और उप निरीक्षक सीपी तिवारी को कोलकाता भेजा। तिवारी ने फर्जीवाड़ा से अंतरित किये गए ₹ 80000 सहायक प्रबंधक के खाते में ट्रांसफर करवाया। पुलिस के इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा हो रही है। एसपी ने बताया कि अब पुलिस वेस्ट बंगाल भी जाएगी।
■ गिरफ्तार
● पुलिस अधीक्षक खीरी,श्री संजीव सुमन द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।
● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 01 नफर अभियुक्त को (01 नफर बाल अपचारी) सहित चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
● थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त परशूराम उर्फ साधू पुत्र चेतईलाल को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।
● थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार किया गया।
● थाना फरधान पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त दीपक राजवंशी को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मितौली पुलिस द्वारा, अपहरण व दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त अखिलेश कुमार उर्फ बहोरी लाल को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मितौली पुलिस द्वारा, गैंगस्केटर एक्ट में वांछित अभियुक्त गुड्डू पुत्र जसवन्त को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
● थाना मितौली पुलिस द्वारा, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गुड्डू पुत्र जसवन्त को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
● थाना गोला पुलिस द्वारा,अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर अभियुक्त अरमान अली को गिरफ्तार किया गया।
● बैठक : शुक्रवार की शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में कर-करेत्तर के तहत प्राप्तियो की विभागवार, बिंदुवार मासिक समीक्षा बैठक की, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
● आज जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के गत माह की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
● लखीमपुर खीरी, भगवा रंग में रंगा अग्निशमन विभाग का सरकारी कार्यालय, अधिकारी ने कहा पेंटर को गुलाबी रंग करने को कहा गया था उसने रंग दिया भगवा।
● आज भारतीय जनता पार्टी से हर्ष गुप्ता के माध्यम से एक एक व्यक्ति द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उसकी माता मोतीपुर अस्पताल में भर्ती हैं उनकी बॉडी में ब्लड काफी कम था और उन्हें ब्लड की आवश्यकता थी जैसी इसकी सूचना मिली तत्काल में ब्लड बैंक गया और जाकर के 23वी बार रक्तदान किया। देव जुनेजा
● नेशनल हाइवे 30 पर जंगबहादुरगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस।
● लखीमपुर खीरी -पिछले वर्ष गन्ना का बकया भुगतान की मांग कर रहे किसानों ने बजाज शुगर मिल के प्रांगण में कटोरा लेकर मांगी भीख,, 2 जनवरी से कर रहे किसान लगातार चीनी मिल में धरना प्रदर्शन,, गोला गोकर्णनाथ कोतवाली का मामला।
● - सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही आज खीरी जिले की,
न्यूनतम तापमान गिर के 5 डिग्री तक पहुंचा, चोरों ने भी बीती रात ठंड और कोहरे का जमकर फायदा उठाते हुए कई जगह हाथ साफ किये
● मैगलगंज खीरी --मैगलगंज के दयाशंकर हीरो एजेंसी पर चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर की चोरी।
पीछे की दीवाल को काटकर अंदर दाखिल हुए ।
अंदर घुस कर अलमारी को तोड़कर उसमें से रखी नगदी चोरी कर, वर्कशॉप के शटर को तोड़कर अंदर का सामान उड़ाया।
● निघासन-खीरी - बीती रात ग्राम पंचायत गौरिया के मजरा पडुखिया निवासी मोती लाल यादव की भैंस हुई चोरी,पुलिस को दी सूचना
● मैगलगंज खीरी -मैगलगंज में पुरानी सब्जी मंडी के पास ई-रिक्शा की चार बैटरी हुई चोरी चोरों ने रात में दिया घटना को अंजाम। इससे पूर्व भी कई ई रिक्शा की बैटरियों की चोरी हो चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments