Breaking

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

एसपी के निर्देश पर कोलकाता गयी लखीमपुर पुलिस, 80K बरामद

लखीमपुर खीरी। 28 सितम्बर 22 को इंडियन बैंक दंडपुरवा जिला सीतापुर में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत लखीमपुर निवासी विनीत दीक्षित के इसी बैंक के खाते से साइबर क्राइम के जरिये ₹ 100000 निकल गए थे। ₹5000 एसबीआई लखीमपुर खीरी के खाते से निकले थे। जांच से प्रकाश में आया था कि ₹ 80000 कोलकाता व 25000 वेस्ट बंगाल की बैंक में अंतरित हुए थे। एसपी संजीव सुमन ने सक्रियता दिखाई और उप निरीक्षक सीपी तिवारी को कोलकाता भेजा। तिवारी ने फर्जीवाड़ा से अंतरित  किये गए ₹ 80000 सहायक प्रबंधक के खाते में ट्रांसफर करवाया। पुलिस के इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा हो रही है। एसपी ने बताया कि अब पुलिस वेस्ट बंगाल भी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments