Breaking

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

खीरी खबर / एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम को लेकर राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया सर्वे का निरीक्षण

लखीमपुर खीरी। राज्य स्तरीय टीम द्वारा दो दिवसीय एमआर एलिमिनेशन हेडकाउंट सर्वे का निरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और वीएचएनडी सत्रों पर टीम ने निरीक्षण किया। नए साल की शुरुआत से ही तीन चरणों में एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसे लेकर यह निरीक्षण किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होना है। जिसका पहला चरण 9 जनवरी से 20 जनवरी तक, दूसरा चरण 13 फरवरी से 24 फरवरी तक और तीसरा चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक चलना है। इसे लेकर दो दिवसीय हेडकाउंट सर्वे राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया है। इस टीम में डॉ. राजकुमार वर्मा एईएफआई परामर्शदाता एनएचएम व प्रदीप त्यागी स्टेट ट्रेनिंग ऑफिसर शामिल थे। इनके द्वारा सीएचसी बेहजम पर कोल्ड चैन पॉइंट का निरीक्षण किया गया। वहीं सीएचसी के अंतर्गत गांव रारी में वीएचएनडी सेशन भी देखा गया। यहां पर कुछ घर छूटे हुए मिले जिस की जानकारी टीम द्वारा सीएचसी प्रभारी को दी गई और उसे पूरा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद सीएचसी मितौली में कोल्ड चेन पॉइंट देखा गया। वहीं समीक्षा बैठक भी की गई। इसके बाद सीएचसी नकहा और पनकी कला में भी टीम द्वारा भ्रमण किया गया। इसके बाद टीम द्वारा निरीक्षण के क्रम में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के साथ बैठक की गई और निरीक्षण में मिली कमियों की जानकारी दी गई। तीन चरणों में प्रस्तावित एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम द्वारा बताई गई आवश्यकताओं को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने सीएचसी प्रभारी व कार्यक्रम से जुड़े हुए अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments