लखनऊ। देश में कोरोना के नये वेरिएंट के दस्तक देने के साथ ही सरकार सतर्क मोड में आ गई है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।जिसमें सभी पुलिस कर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को जोनल एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और डीआईजी और एसएसपी के नाम दिशा-निर्देश जारी किया गया है,जिसमेपुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग बूस्टर डोज नहीं लगवाये हैं, उन्हें तत्काल टीका लगवाने के लिए कहा गया है। पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में उपलब्ध सभी पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की जांच कराते हुए उसे तत्काल क्रियाशील करने और नए पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाने के लिए स्थानों का चिन्हीकरण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने को कहा गया है।
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022
Home
/
प्रादेशिक
/
यूपी में कोरोना का अलर्ट: सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य, बचाव के लिए जारी किया दिशा निर्देश
यूपी में कोरोना का अलर्ट: सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य, बचाव के लिए जारी किया दिशा निर्देश
Tags
# प्रादेशिक
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रादेशिक
Tags:
प्रादेशिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments