Breaking

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

एसडीएम सदर का ओवरलोड बालू परिवहन कर रहे वाहनों पर चला हंटर, कई ओवरलोड वाहन हुए सीज

कौशाम्बी : जनपद में बालू के घाट शुरू होते ही ओवरलोड बालू के वाहन सड़कों पर फर्राटा भरना शुरू कर दिया है, जिसके बाद ओवरलोड बालू के वाहनों पर शासन के निर्देश पर जिले भर में कार्यवाई हो रही है इसी क्रम में डीएम सुजीत कुमार के आदेश पर एसडीएम मंझनपुर प्रखर उत्तम ने देर रात ओवरलोड बालू के वाहनों पर कार्यवाही की है, एसडीएम ने 10 ओवरलोड ट्रक और डंफरों पर कार्यवाही करते हुए 5 लाख का जुर्माना लगाया है, डीएम के निर्देश पर एसडीएम और खनन अधिकारी ने देर रात ओसा में ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही की है, एसडीएम और खनन अधिकारी ने संयुक्त अभियान चलाते हुए देर रात बीती रात में ओवरलोड 10 ट्रकों पर कार्यवाही की है अधिकारियों ने पकड़े गए सभी ट्रक, डंपरों को मंझनपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments