Breaking

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ३०

       लखीमपुर डायरी, दैनिक अपडेट अंक ३०

● समीक्षा बैठक : शुक्रवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की निर्माण संस्था से जुड़े लोगों की बैठक लेकर समीक्षा की, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक का सफल संचालन मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण में तेजी लाने और इसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। मेडिकल कालेज का निर्माण शासन की शीर्ष प्राथमिकता का कार्य है और इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है।


● अवकाश : शीतलहर के दृष्टिगत 31 दिसम्बर से 1 जनवरी तक कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा : डीएम खीरी

● डायलिसिस : यूपी सरकार द्वारा पीपीपी मॉडल पर संचालित लखीमपुर डायलिसिस सेंटर का शीघ्र विस्तार किया जाएगा। जिसके तहत डायलिसिस संस्था ने तैयारी शुरू कर दी है। कल डायलिसिस की 4 मशीन सेंटर पर पहुंची। गौरतलब है कि इस सेंटर पर अब तक 6 डायलिसिस मशीनों से मरीजों को डायलिसिस दी जा रही थी, जिसमे एक मशीन आइसोलेशन कक्ष के लिए सुरक्षित थी।

● तराई एलिफेंट रिज़र्व का नोटिफ़िकेशन जारी- दुधवा-पीलीभीत क्षेत्र को मिला कर ३०७२.३५८ वर्ग किमी एरिया अब हाथी रिज़र्व के अंतर्गत आयेगा,प्रोजेक्ट एलिफ़ेंट से मिल सकेगी वित्तीय मदद और हाथी।

 ● चोरी :- निघासन-कोतवाली क्षेत्र के गांव सुक्खन पुरवा में तकरीबन तीन लाख रुपये के सामान सहित नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ....इलाके में सनसनी।

● हत्या : एक व्यक्ति की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया, निघासन थाने का मामला।

● आत्मदाह की चेतावनी : बीजेपी पूर्व सांसद जुगुल किशोर और ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत की आवंटित पट्टे की जमीन पर बने मकान को बुलडोजर से गिराने का लगा आरोप,, पीड़ित  की पुत्री ने आत्मदाह करने की दी चेतावनी,, ग्राम प्रधान का धमकी देने का ऑडियो वायरल,, मैगलगंज कोतवाली के औरंगाबाद गांव का मामला।

● सर्वे : राज्य स्तरीय टीम द्वारा दो दिवसीय एमआर एलिमिनेशन हेडकाउंट सर्वे का निरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और वीएचएनडी सत्रों पर टीम ने निरीक्षण किया। नए साल की शुरुआत से ही तीन चरणों में एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसे लेकर यह निरीक्षण किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होना है। जिसका पहला चरण 9 जनवरी से 20 जनवरी तक, दूसरा चरण 13 फरवरी से 24 फरवरी तक और तीसरा चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक चलना है। इसे लेकर दो दिवसीय हेडकाउंट सर्वे राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया है।

● रोटरी क्लब : रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल की ए.जी.एम. (वार्षिक साधारण सभा ) स्थानीय सुदामा बैंक्विट हॉल में संपन्न हुई , जिसमें सत्र 2024-25 के अध्यक्ष व सत्र 2023-24 की कार्यकारणी का गठन किया गया ।
   चुनाव अधिकारी रो. पूर्वाध्यक्ष. महिपाल जैन की देखरेख में यह गठन सम्पन्न कराया गया , जिसमें सत्र 2024-25 के लिए रो. मुदित गुप्ता को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया , जबकि सत्र 2023-24 के लिए रो. संजय अग्रवाल को अध्यक्ष व रो. अमित गुप्ता को सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त वर्ष 23 - 24 के लिए उपाध्यक्ष पद पर  रो. अरविंद मिश्रा , सहसचिव पद के लिए रो. रतन शेखर , कोषाध्यक्ष पद के लिए रो. समर्थ गुप्ता का सर्वसम्मति से चयन हुआ। सभी पधाधिकारी र्निविरोध निर्वाचित  हुए।

● स्मार्ट निघासन : कलेक्ट्रेट सभागार में  निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विकास क्षेत्र निघासन के शत प्रतिशत विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज का शुभारम्भ जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में उनके कर कमलों के द्वारा किया गया। 
इस अवसर  पर जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा यह गौरव का विषय है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय एवम खंड शिक्षा अधिकारी, निघासन डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन  में विकास क्षेत्र निघासन प्रदेश में पहला ऐसा विकास क्षेत्र बन गया है जिसके समस्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज के संचालन का प्रारंभ किया गया है।

● ज्ञापन : आज उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई फूलबेहड़ द्वारा प्रदेश के बेसिक शिक्षकों पर जबरदस्ती नई पेंशन योजना न लागू किए जाने संबंध में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी महोदय फूलबेहड़ के माध्यम से सौपा गया 
इस ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया की नई पेंशन स्कीम प्रदेश में 1 अप्रैल 2005 के बाद से लागू है नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के विपरीत है इस कारण अधिकांश शिक्षकों द्वारा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है और लगातार पुरानी पेंशन के लिए सभी शिक्षक प्रदेश में आंदोलनरत हैं। वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार नई पेंशन स्कीम को लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जबकि पूर्व में सचिव महोदय प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2018 में एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है की नई पेंशन स्कीम के नाम पर किसी भी कर्मचारी का वेतन अवरुद्ध नहीं किया जा सकता फिर भी वित्त नियंत्रक महोदय बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश के द्वारा 22 नवंबर 2018 सचिव सचिव महोदय द्वारा जारी पत्र को ध्यान में ना रखते हुए लगातार शिक्षकों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से पत्र जारी कर नई पेंशन स्कीम ना लेने वाले शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करने हेतु आदेशित किया गया है।

● आग : गोला के शिव मंदिर तीर्थ स्थल के पास बिजली के तार टूटने से लगी आग,
तीर्थ स्थल के निकट जिस जगह पर श्रद्धालु करवाते है पूजा,
तार टूटकर गिरा रखे हुए कांवरो पर पकड़ ली आग , काफी मशक्कत से बुझाई गयी।
लोगो का कहना कि बिजली विभाग की लापरवाही से हुई ये घटना, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नही है

● बैठक : शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण के लिए बैठक का आयोजन हुआ।
डीएम ने समस्त खंड विकास अधिकारियो को निर्देश दिया कि 06 जनवरी 2023 तक शत प्रतिशत लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा दें। डीपीओ संजय कुमार निगम ने सभी ब्लॉकों एवं वालों के पेंशन लाभार्थियों की सूची जो आधार प्रमाणीकरण के लिए सूची कलेक्ट्रेट में ही संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई।

● दिव्यांगता समिति बैठक : शुक्रवार देर शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकल लेवल कमेटी, जिला प्रबंध समिति, जिला दिव्यांग बंधु, जिला अनुश्रवण समिति, जिला दिव्यांगता समिति की बैठक ली, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिले के सभी दिव्यांगजनों को उपकरणों से संतृप्त करने हेतु अभियान चलाए।अभियान में सभी दिव्यांगों को उनकी जरूरत के मुताबिक अनुमन्य उपकरण के लिए सूचीबद्ध करते हुए प्राथमिकता पर उपकरण उपलब्ध कराए। कोई भी पात्र दिव्यांग उपकरणों से वंचित न रहने पाए। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए।

● योगाभ्यास : उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी के निर्देशन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० विजय प्रकाश के मार्गदर्शन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गोला गोकर्णनाथ में संचालित योग वेलनेस सेंटर नगर गोला द्वारा "श्री लोने सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय" में योग शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर में योग सहायक राजदीपिका तिवारी ने विद्यार्थियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, कोविड एवं सर्दियों से बचाव सहित स्वास्थ्य संवर्धन हेतु उपयोगी योगाभ्यासों को करना सिखाया।
शिविर में मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० डालचंद्र ने बच्चों को कोविड से बचाव हेतु जरुरी आयुर्वेदिक एवं घरेलू टिप्स प्रदान किए।
योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन ने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति विकासक, प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि, तनाव प्रबंधन में लाभप्रद विभिन्न संधि विकासक क्रियाओं, योगासन, प्राणायाम, वक्षश्वसन, उदरश्वसन सहित मुद्राओं से होने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी प्रदान की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments