लखीमपुर खीरी 23 दिसंबर। शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण के लिए बैठक का आयोजन हुआ।
डीएम ने समस्त खंड विकास अधिकारियो को निर्देश दिया कि 06 जनवरी 2023 तक शत प्रतिशत लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा दें। डीपीओ संजय कुमार निगम ने सभी ब्लॉकों एवं वालों के पेंशन लाभार्थियों की सूची जो आधार प्रमाणीकरण के लिए सूची कलेक्ट्रेट में ही संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सात जनवरी को पुनः समीक्षा कराने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, सभी खंड विकास अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments