Breaking

बुधवार, 21 दिसंबर 2022

पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सरकपुर सरैयां पहुंचा नशामुक्ति का अमृत कलश

बख्शी का तालाब के सरकपुर सरैयां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 115 स्टूडेंट्स एवं अध्यापक गणों को आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प कराया गया।
'नशामुक्त समाज आंदोलन-अभियान कौशल का' के जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल एवं ब्लॉक प्रभारी नागेंद्र बहादुर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीम अग्रवाल लखनऊ जिले के स्कूल कॉलेजों में नशा मुक्त संकल्प सभा का आयोजन कर रही है।
इसी क्रम में आज बुधवार को जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के सहयोगी अभिषेक अवस्थी नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सरपुर सरैया पहुंच गए। विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों को बताया। सभी को अपनी दोस्ती जीवन पर्यंत नशामुक्त दोस्ती रखने को कहा। अपना परिवार नशामुक्त परिवार रखने के लिए हर संभव प्रयास करने को बतलाया। विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको को जीवन भर नशामुक्त रहने का संकल्प कराया।
इस संकल्प सभा में विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू श्रीवास्तव एवं नशामुक्त सेनानी अनुपम शुक्ला का अहम योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments