Breaking

बुधवार, 21 दिसंबर 2022

संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ सहित एक नेपाली को पकड़कर जेल भेजा

सम्पूर्णानगर-खीरी।एसएसबी 49 वीं वाहिनी पीलीभीत की सीमा चौकी बसही एवं कमलापुरी के जवानों ने मिलकर तलाशी के दौरान मादक पदार्थ सहित एक नेपाली तस्कर को क्षेत्र के ग्राम कमलापुरी से पकड़ा है।पकड़े गए नेपाली के पास से 5.50 ग्राम ब्राऊन सूगर तथा एक टीवीएस मोटरसाइकिल बहु बरामद हुई है। बल के जवानों  द्वारा बुद्धवार को इस तलाशी अभियान में सम्पूर्णानगर पुलिस के जवान भी शामिल रहे। पकड़े गए नेपाली ने अपना नाम सुनील छेत्री तथा पिता का नाम यामबहादुर छेत्री पता भीम बस्ती पुनर्वास जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र बताया। अभियुक्त पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। एसएसबी की तरफ से बसही चौकी निरीक्षक विकसित यादव,कमलापुरी निरीक्षक गोपाल लाल खटिक,सिपाही हेमन्त,सिपाही बबलू पाण्डे,सिपाही रोहित तथा पुलिस  की तरफ से उपनिरीक्षक आशीष सहरावत,सिपाही जितेंद गौड़,सिपाही अंचल वर्मा,कृष्णपाल सिंह आदि जवान मौजूद रहे।उपरोक्त जानकारी हनुमन्त लाल तिवारी थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर ने दी है।
रिपोर्ट-गोविन्द कुमार,सम्पूर्णानगर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments