Breaking

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

खीरी के सभी दिव्यांगजनों को उपकरणों से करें संतृप्त, चलाएं अभियान : डीएम

लखीमपुर खीरी 30 दिसंबर। शुक्रवार देर शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकल लेवल कमेटी, जिला प्रबंध समिति, जिला दिव्यांग बंधु, जिला अनुश्रवण समिति, जिला दिव्यांगता समिति की बैठक ली, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिले के सभी दिव्यांगजनों को उपकरणों से संतृप्त करने हेतु अभियान चलाए।अभियान में सभी दिव्यांगों को उनकी जरूरत के मुताबिक अनुमन्य उपकरण के लिए सूचीबद्ध करते हुए प्राथमिकता पर उपकरण उपलब्ध कराए। कोई भी पात्र दिव्यांग उपकरणों से वंचित न रहने पाए। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। 
उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बीरपाल को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों के उपकरणों से संतृप्तिकरण के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड की प्रगति जानी। उन्होंने दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त दिव्यांग जनों के आधार प्रमाणीकरण की समीक्षा की एवं अवशेष दिव्यांगों के आधार प्रमाणीकरण के निर्देश दिए।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने दिव्यांग जनों को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा में आ रही कठिनाइयों को दूर किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र दिव्यांगजनों को प्राथमिकता पर आवास उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से यूडीआईडी कार्ड के लिए स्वावलंबन पोर्टल पर लंबित नवीन एवं डिजिटलाइज आवेदन पत्रों के निस्तारण प्रगति जानी।
बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वीरपाल ने दिव्यांग जनों के चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जो भी दिशा निर्देश दिए गए उनका पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments