Breaking

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

चंडीगढ़ / ख्वाहिशें- ए ड्रीमर्स पैराडाइज कार्यक्रम ने भरी बच्चों सपनों में उड़ान

चंडीगढ़ , 23 दिसंबर, 2022। सिर्फ शिक्षा  ही नहीं बल्कि अन्य सरगर्मियों में बच्चों को अग्रसर रखने वाले एकसिप्स -45 स्मार्ट स्कूल  ने रंगारंग प्रदर्शनों और स्वप्निल इच्छाओं के बीच अपना वार्षिक दिवस 2022 ख्वाहिशें- ए ड्रीमर्स पैराडाइज बड़ी धूमधाम से मनाया , जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्री एन. जयासंकर  (प्रधान आयुक्त आयकर) ने की.  कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों द्वारा  प्रस्तुत यह कार्यक्रम बेहतरीन पटकथा दिलकश नृत्यों तथा मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत जो बच्चों की इच्छाएँ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम को बच्चों के नजरिए से विश्व को देखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  एन. जयशंकर (प्रधान आयुक्त आयकर) विशिष्ट अतिथि डा. बी.एन.एस. वालिया (अध्यक्ष एनईडीटी, पूर्व निदेशक पी.जी.आई.) और जसदीप कालरा (कार्यकारी निदेशक एकेएसआईपीएस ग्रुप ऑफ स्मार्ट स्कूल) द्वारा औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। स्कूल की निदेशक डा. जैस्मिन कालरा ने सभा का स्वागत किया। स्कूल की रिर्पोट एकेएसआईपीएस -45 की प्रधानाचार्या पामिला कौर द्वारा पढ़ी गई जिसमें सत्र 2022 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
 इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यतिथि श्री जयासंकर, प्रधान आयुक्त आयकर ने छात्रों द्वारा प्रस्तुतु किये कार्यक्रम को समाज को सन्देश देने वाला बताते हुए कहा की बच्चों और उनके अभिभावकों को बच्चों के भविष्य के बारे में निर्णय वर्तमान में ही लेना चाहिए।  उन्होंने कहा की वर्तमान को सौग़ात है , जबकि गुजरा हुआ कल इतिहास है और आने वाला कल रहस्य है।  उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य में जो भी बने , उस कार्य को आनन्दपूर्वक करें , इस बात में कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या बना।  उन्होंने सफलता के लिए भी अनेक उदाहरण भी दी  
कार्यक्रम स्थल करीब 800 दर्शकों से खचाखच भरा था। प्री नर्सरी विंग के नन्हें कलाकारों ने बच्चों की इच्छाओं, सपनों व कामनाओं को अपने संवादों और अभिनय से बखूबी चित्रण किया। इस शो की स्टार कलाकार जिनी ने प्रकृति से प्रेम की दिल को छूने वाली प्रस्तुति दी। एक दूसरे को सहयोग करना, अपनी शक्ति को पहचानना, विजेता बनना बच्चों की अति उत्साह, जोश व प्रसन्नता से दी गई प्रस्तुति को देखना एक बेहद सुखद अनुभव था। बच्चों को रंग बिरंगी पोशाकों में देखकर उनके माता-पिता बहुत प्रसन्न थे और उनकी तालिया रूकने का नाम नहीं ले रही थी। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण के माध्यम से स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। बच्चों के कार्यक्रम को एक बेजोड़ प्रदर्शन बनाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments