Breaking

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

रामपुर विधायक से भेंट कर विवेक ने दी आकाश भर बधाई

नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक ( जनसम्पर्क) विवेक श्रीवास्तव ने रामपुर से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना से मिलकर उनकी ऐतिहासिक व प्रचंड विजय की आकाश भर बधाई दी। श्री श्रीवास्तव ने यह शिष्टाचार भेंट यूपी भवन में की थी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक श्री सक्सेना को आगामी संगत पंगत कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित विधायक श्री सक्सेना आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने आये थे। प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर आये यूपी भवन में उन्होंने भेंट वार्ता की। 
बताते चलें भाजपा की चुनौतीपूर्ण रामपुर सीट पर श्री आकाश सक्सेना पार्टी का खाता खोलते हुए शानदार आगाज किया है। इस चुनाव में एनकेएसी ने प्रचार प्रसार में खासा योगदान दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments