Breaking

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

लोक संस्कृति शोध संस्थान का तीन दिवसीय वार्षिक आयोजन 27 दिसंबर से


लखनऊ।। लोक संस्कृति संरक्षण-संवर्द्धन की दिशा में अहर्निश कार्यरत स्वायत्तशासी उपक्रम ‘‘लोक संस्कृति शोध संस्थान’’ द्वारा विगत पाँच वर्षों से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को केन्द्र बनाकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संस्थान का तीन दिवसीय वार्षिक आयोजन ‘लोक विमर्श-2022’ आगामी 27, 28 एवं 29 दिसम्बर 2022 को बौद्ध संस्थान सभागार, निकट-उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर, लखनऊ में प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक आयोजित है। 
कार्यक्रम निम्नवत है :
दिनांक 27 दिसम्बर, 2022 (सायं 4 बजे)
▪️ रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता
▪️ भजन एवं नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का शुभारम्भ (सुश्री अन्तरा भट्टाचार्य के निर्देशन में संगीत भवन एकेडमी, लखनऊ की प्रस्तुति)
▪️ लोक कथाओं की प्रासंगिकता पर विमर्श
▪️ ‘द इण्डियन फोकटेलर्स’ द्वारा ‘दादी-नानी की कहानी’
▪️ उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विभूतियों का सारस्वत अलंकरण
▪️जादू कला की प्रस्तुति व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 

दिनांक 28 दिसम्बर, 2022 (सायं 4 बजे)
▪️ कवयित्री सम्मेलन (विदुषी डॉ. करुणा पाण्डे के संयोजन-संचालन में)
▪️ पर्वतीय गीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम (सुश्री लवली घिल्डियाल के निर्देशन में आदि शक्ति नृत्य एकेडमी की प्रस्तुति)
▪️ भारतीय नारी के विविध आयामों पर विमर्श
▪️ बालिका, किशोरी व युवती की जीवन यात्रा पर केन्द्रित सांगीतिक कार्यक्रम (श्रीमती निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में संगीत भवन एकेडमी, लखनऊ की प्रस्तुति))
▪️ रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का प्रमाण पत्र वितरण
▪️ कठपुतली कला की प्रस्तुति व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 
दिनांक 29 दिसम्बर, 2022 (सायं 4 बजे)
▪️संस्कारों की प्रासंगिकता पर विमर्श
▪️ विविध लोक भाषाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां
▪️ संगीत विदुषी प्रो. कमला श्रीवास्तव के निर्देशन में कलाकारों द्वारा पारम्परिक लोक धुनों पर आधारित विवाह व उससे जुडे़ गीतों की सामूहिक प्रस्तुति
▪️ कलाकारों को प्रमाण पत्र वितरण व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 
सम्मान एवं सम्मानित विभूतियां :
▪️आरती पांडेय स्मृति लोक संगीत साधक सम्मान - डॉ. अंजू भारती (लखनऊ)।
▪️पद्मश्री डॉ. योगेश प्रवीन स्मृति लोक संस्कृति सम्मान -  इन्द्रा श्रीवास्तव, (लखनऊ)।
▪️प्रभा श्रीवास्तव स्मृति लोक कथा सम्मान - डॉ. श्रीमती मृणालिका ओझा (रायपुर, छत्तीसगढ़)।
▪️सुशीला बोरा स्मृति लोक संस्कृति अनुरागी सम्मान -  हेमलता त्रिपाठी (कुशीनगर)।
▪️पं. सत्यनारायण शुक्ला स्मृति लोक सेवा सम्मान -  देवी प्रसाद गुप्ता (हमीरपुर)।
▪️शोभा देवी स्मृति लोक संस्कृति अनुरागी सम्मान - भावना शुक्ला (अम्बेडकरनगर)।
▪️रमावती देवी स्मृति लोक संगीत साधक सम्मान - ऋचा जोशी (लखनऊ)।
▪️जे.पी.लम्बोदर स्मृति युवा साहित्यकार सम्मान - इंजी. ललित शौर्य (उत्तराखण्ड)।
▪️सीताराम तिवारी स्मृति लोक संस्कृति अनुरागी सम्मान - डॉ. हरनाम सिंह (देवरिया)।
▪️प्रो. कमला श्रीवास्तव लोक संगीत ध्वजवाहक सम्मान - श्रीमती वन्दना शुक्ला (लखनऊ)।
▪️पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह लोक संस्कृति ध्वजवाहक सम्मान -  नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान (लखनऊ)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments