■ डायलिसिस सेंटर :;● लंबे इंतजार के बाद लखीमपुर खीरी स्थित सरकारी अस्पताल ( टीबी अस्पताल क्षेत्र) में चल रहे डायलिसिस सेंटर में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में आया नया डीजी सैट, वैकल्पिक व्यवस्था न होने से बिजली की आवाजाही व कटौती से डायलिसिस प्रक्रिया में बाधा होती थी जिससे मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
डायलिसिस संस्था के इस मरीजोपयोगी कदम पर मरीजों व तीमारदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेंटर मैनेजर को बधाई व साधुवाद दिया।
(अपराध)
● थाना पसगवां पुलिस द्वारा, 01 नफ़र वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
● थाना पसगवां पुलिस द्वारा, दहेज हत्या में वांछित 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना तिकुनिया पुलिस एवं एसएसबी टीम द्वारा, 170 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
● थाना गोला पुलिस द्वारा, गैंगस्टर एक्ट में वांछित दस हजार का इनामियां अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र खलील को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
● थाना भीरा पुलिस द्वारा, चोरी किये गए सामान के साथ अभियुक्त अजय उर्फ भालू को गिरफ्तार किया गया।
● थाना भीरा पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त श्रवण कुमार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया गया।
● थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र हीरा लाल को गिरफ्तार किया गया।
● थाना गोला पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त रामकुमार पुत्र जानकी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
● गौसेवा : पशु चिकित्सालय से जय शंकर तिवारी द्वारा छाउछ से मिली बीमार गौ माता की सूचना पर सक्रिय हुए गौ सेवक परिवार लखीमपुर से जसवंत राज ने करन मौर्य, अनुज कश्यप के साथ मौके पर पहुंच कर देखा।
वही के लोगो ने बताया की गौ माता कई दिनों से पड़ी थी जिनकी हालत बहुत गंभीर थी। उसके बाद गौ माता का प्राथमिक उपचार किया गया है। यह जानकारी गौ सेवक परिवार के देव जुनेजा ने दी।
● धार्मिक : आज सप्ताहिक हनुमान चालीसा का सत्संग गौ सेवक परिवार के निवास कार्यालय साड़ी हाउस के सामने नहर रोड सुंदरपुरम में व ग्राम बकैनिया में आयोजित किया गया। सत्संग प्रमुख जसवंत राज रहे.. व ग्राम बकैनिया में सत्संग प्रमुख बकैनिया प्रधान भारत प्रसाद राजवंशी रहे।
■ लोकार्पण :
● लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यालय के सामने बने पार्क का सुंदरीकरण मिट्टी पटाई एवं ग्रिल उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण बुधवार सुबह डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व नगर पालिका परिषद लखीमपुर खीरी की अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चन कर फीता काटकर किया।
इसके बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने चेयरमैन नगरपालिका अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई के साथ के शिलापट का अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया।
■ नगर निकाय निर्वाचन को पारदर्शी बनाने के निर्देश :
● डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराये जाने के उददेश्य से प्रत्याशियों के लिए आयोग द्वारा अधिकतम व्यय नियत किया है किया है। उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद् ( 25 से 40 वार्ड तक) पद के लिए 09 लाख, सदस्य नगर पालिका परिषद् पद के लिए 02 लाख, अध्यक्ष, नगर पंचायत पद के लिए 2.50 लाख, सदस्य, नगर पंचायत के लिए 50 हजार अधिकता व्यय सीमा नियत है।
● उधर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज लखनऊ द्वारा, आगामी नगर निकाय चुनाव, 2022 से संबंधित समीक्षा गोष्ठी की गई व थाना कोतवाली सदर व थाना खीरी की ओयल चौकी का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया।
■ धान क्रय :
● अधिक से अधिक संख्या में किसान धान क्रय केंद्रों पर पहुंच कर अपने धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचे, यदि कोई आए बाधा आए तो प्रशासन का सहयोग ले। अफवाह पर कतई ध्यान ना दें। खीरी में धान खरीद के लिए शासन से निर्धारित लक्ष्य 2.50 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष 154 क्रय केंद्रों एक अक्टूबर से खरीद चल रही है, जो 31 जनवरी तक चलेगी।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद खीरी में अब तक 18 हजार 848 किसानों से एक लाख 44 हजार 73 मीट्रिक टन की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। वही किसानों के खातों में 241 करोड़, 21 लाख 99 हजार की धनराशि अंतरित की जा चुकी है। अवशेष धनराशि समयबद्ध ढंग से संबंधित कृषकों के खातों में भेजी जाने की प्रक्रिया में है।
■ गन्ना किसान :
● डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने सभी चीनी मिल अध्यासियों को हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि वह परिवहन ठेकेदारों के माध्यम से यह सुनिश्चित कराएं की गन्ना दुलाई में प्रयुक्त वाहन ओवर हाइट न चलें। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए।
एआरटीओ ने कहा कि भीषण शीतलहरी एवं कोहरे के मद्देनजर गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों में अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर का प्रयोग किया जाए।
■ चित्रकला प्रदर्शनी :
● माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बुधवार को "स्मार्ट, ग्रीन व क्लीन सिटी" विषय पर जनपद स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमे विद्यार्थियों ने स्मार्ट, ग्रीन और क्लीन सिटी पर केंद्रित चित्रों का प्रदर्शन किया, जिसका शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया।
डीएम ने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया, स्मार्ट, ग्रीन और क्लीन सिटी पर विद्यार्थियों द्वारा अपने हाथों से उकेरी पेंटिंग्स की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट चित्रकला प्रदर्शन वाले छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किय।
युवाओं को सीख देता आलेख पढ़ें!👇
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments