Breaking

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

कौशांबी / डायल 112 की पुलिस पर छात्र व उसके आजी-बाबा को पीटने का आरोप

कौशांबी - चरवा थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में पुराने विवाद में घर पहुंची डायल 112 पुलिस पर छात्र और उसके आजी-बाबा की घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को मामले की शिकायत सीओ से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।चरवा खुर्द गांव निवासी नरेंद्र कुमार पांडेय भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष हैं। दो दिन पहले किसी बात को लेकर उनकी बुजुर्ग मां गोदा देवी से पड़ोसी से विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह नरेंद्र किसी काम से मनौरी गए हुए थे। इसी दौरान डायल 112 पुलिस उनके घर पहुंची और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौच करने लगी। नरेंद्र के पिता मूलचंद्र पांडेय के विरोध करने पर उनकी पिटाई करने लगी। बीच बचाव करनी पहुंची पत्नी गोदा देवी और 14 वर्षीय नाती तमश पांडेय की पिटाई कर घर के अंदर से घसीट कर सरकारी जीप में लाकर बैठा लिया। कुछ देर के बाद तीनों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने बेटे और पिता को चोटहिल देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने घायलों के साथ सीओ कार्यालय जाकर मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। सीओ श्यामकांत ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments