Breaking

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

इटौंज़ा नगर पंचायत में दावेदार सक्रिय, भाजपा में भीड़

इटौंजा (लखनऊ)। नगर निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद भले ही विधानसभा शीत कालीन सत्र संपन्न होने के बाद हो, लेकिन इटौंज़ा नगर पंचायत में दावेदारी और उनकी चुनावी तैयारी पंचदिवसीय पर्वमाला से ही शुरू हो गयी है। नगर पंचायत के चुनाव में इटौंजा कस्बे से सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में दिख रहे हैं। दावेदार अपनी उम्मीदवारी को लेकर जुगत लगाने में लगे हैं। अभी किसी भी राजनीतिक दल की ओर से उम्मीदवारी को लेकर कुछ साफ नही किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दीपोत्सव पर्वमाला में शुभकामना संदेशों में लिपटी दावेदारी ने कस्बे में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी थी। हालांकि चेयरमैन बनने का ख्वाब बुन रहे दावेदार काफी समय से सोशल मीडिया पर दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं। सभी दावेदारों का एक ही संकल्प है इटौंजा विकास का। 
इस नगर पंचायत के मौजूदा चेयरमैन की अवस्था व बीमारी के चलते उदासीनता से बीता कार्यकाल कस्बावासियों के लिए अपेक्षित नही रहा। इस बार कस्बावासी मौन रह कर दावेदारों में उत्तम नेता की तलाश में हैं।
भारतीय जनता पार्टी से सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों व स्थानीय स्तर पर चेयरमैन पद के प्रत्याशी की दावेदारी करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी कमल अवस्थी, एड अभय त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, मिथिलेश शुक्ला, अंजनी मिश्रा, अनुकेश अवस्थी, सुरेश चौरसिया, अंकुर गुप्ता, अजीत सोनी, जितेंद्र राव, सुखलाल भारती, सुरेश रावत आदि का नाम चर्चा में है। समाजवादी पार्टी से पूर्व चेयरमैन पवन गुप्ता व अन्नू सेठ की दावेदारी एवं बसपा से मोहम्मद लाईक काजू का नाम चर्चा में है। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जया पांडेय पत्नी चमन पांडेय ने चेयरमैन पद की दावेदारी कर तैयारी शुरू कर दी है। 
हालांकि अभी तक न तो किसी तरह की अधिसूचना जारी हुई है और न ही स्थिति साफ हुई है। स्थिति साफ होने के बाद दावेदार बढ घट भी सकते हैं। फिलहाल उपरोक्त नेताओ द्वारा मतदाताओं के मान मंनौव्वल का दौर शुरू हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments