Breaking

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

श्रद्धा हत्याकांड पर रुबिका लियाकत का छलका दर्द

बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। दिल्ली के छतरपुर में 28 वर्षीय आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर 28 वर्षीय श्रद्धा वाकर की बेरहमी से हत्याकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आफताब ने ना सिर्फ उसकी हत्या की, बल्कि दो दिनों तक उसके शरीर के 35 टुकड़े किए। उन्हें फ्रिज में रखा और 18 दिनों तक शरीर के एक-एक टुकड़े को दिल्ली के महरौली के जंगल में जाकर फेंककर सबूत मिटाता रहा। मई में हुई निर्मम हत्या का रहस्य अब जाकर खुला है। आफताब ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।श्रद्धा वालकर ने अपने माता-पिता के साथ बगावत करके आफताब पूनावाला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया था। उसके पिता ने उसे बार-बार समझाया था, लेकिन उसने अपने पिता से यही कहा कि वह 25 साल की है और अपना भला बुरा समझती है। उसने आफताब पूनावाला के लिए अपना घर छोड़ा था। इसी मामले में अब एबीपी न्यूज की सीनियर एंकर रुबिका लियाकत ने आरोपी आफताब के लिए फांसी की सजा की मांग की है। उन्होंने कहा मैं या एबीपी नेटवर्क ही नहीं बल्कि पूरा देश चाहता है कि आफताब को फांसी से भी ज्यादा कड़ी सजा होनी चाहिए।  
उन्होंने कहा कि मेरी शिकायत तुमसे भी है प्यारी श्रद्धा, क्योंकि जिन मां-बाप ने तुम्हें कलेजे से लगाकर रखा, जिनका जिगर का टुकड़ा थीं तुम, 25 साल तक जिनका हाथ पकड़कर तुम जिंदगी का हर लुत्फ उठाती रहीं, उनकी 25 साल की मोहब्बत को तुमने दरकिनार कर दिया। इस आफताब को तो जानें तुम्हें कुछ ही महीने ही हुए थे, इस आफताब से मोहब्बत हुए तुम्हें कुछ ही महीनें ही हुए थे, लेकिन फिर भी... बच्ची थीं तुम उनकी, अपने मां-बाप से लड़ती झगड़ती, जिद करती, उनका हाथ पकड़कर कहती कि जब तक आप नहीं मानेंगे, मैं आपका हाथ नहीं छोड़ूंगी, घर नहीं छोड़ूगी, लेकिन क्या तुमने ऐसा किया श्रद्धा। फिर जो इस लड़के ने तुम्हारे साथ किया, उसे सोच-सोचकर तो हमारा कलेजा कांपने लगता है। उन्होंने कहा कि मैं आज हर उस लड़की से ‘मास्टरस्ट्रोक’ के जरिए कहना चाहती हूं कि आप यदि ऐसा कोई कदम उठा रही हैं, तो पहले आप अपने मां-बाप की ओर देखना और फिर आज की स्टोरी को बार-बार देखना। इसलिए कदम वो मत उठाना जिससे इंसानियत कांप जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments