🔘 विकसित भारत के सपनों को पंख देंगे युवा, प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का सुनहरा अवसर
लखीमपुर-खीरी। भारत के भविष्य की तस्वीर अब युवा अपने विचारों, नवाचारों और नेतृत्व क्षमता से गढ़ेंगे। ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है।
जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत लखीमपुर-खीरी संकल्प शुक्ला ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनपद के युवाओं से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026 तक आयोजित ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग कर सकते हैं।
पांच चरणों में होने वाली इस चुनौती में क्विज, निबंध लेखन, जिला चैम्पियनशिप, राज्य स्तरीय प्रस्तुतीकरण और राष्ट्रीय संवाद शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जहां चयनित युवा नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित राष्ट्रीय संवाद में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विशेष बात यह है कि क्षेत्रीय स्तर पर चयनित टीमें माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत से जुड़े अपने विजन और सुझाव रखेंगी। उत्तर प्रदेश के लिए ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड एंड ह्यूमन कैपिटल डेवलपमेंट’ विषय निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि युवा सपनों को राष्ट्र के भविष्य से जोड़ने का प्रेरक मंच है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments