लखीमपुर खीरी। उ0 प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने अध्यक्ष कुलदीप पाहवा व महामंत्री शबाब खां के नेतृत्व में जिलाधिकारी खीरी अंजनी कुमार से मुलाकात करके उन्हें 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यूनियन द्वारा दिये गए ज्ञापन में अध्यक्ष कुलदीप पाहवा ने कहा कि शासन द्वारा जिला स्तर पर पत्रकारों के उत्पीड़न व हितों के लिए एक स्थायी समिति का गठन किये जाने के निर्देश है लेकिन पिछले काफी समय से जनपद में स्थायी समिति का गठन नही किया गया है, जिसे जल्द से जल्द गठित किया जाए ताकि पत्रकार उत्पीड़न एवं हितों के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही सम्भव हो सके। साथ ही यह भी मांग की गई कि जनपद खीरी से प्रकाशित साप्ताहिक व पाक्षिक समाचार पत्रों के जनपद सम्पादकों का परिचय पत्र जारी किया जाए। इसके अलावा पत्रकार हित में लखीमपुर में प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराए जाए। श्री पाहवा ने डीएम से कहा कि आवास विकास विभाग उ0प्र0 द्वारा शहर लखीमपुर में जो आवासीय कालोनी विकसित करने की जो योजना प्रस्तावित है उसमें पत्रकारों के लिए भू खण्ड/आवास आरक्षित किये जाये। ज्ञापन के माध्यम से श्री पाहवा ने जिला सूचना कार्यालय में सहायक निदेशक की शीघ्र नियुक्ति किये जाने की मांग पर भी जोर दिया। इसके अलावा शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पेंशन योजना के तहत यथाशीघ्र पेंशन उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान यूनियन के सदस्य रईस अहमद उस्मानी, धीरज कुमार, कौशलेंद्र गुप्ता, ब्रम्ह ऋषि नागर, बी0के0 सिंह, शुभम त्रिपाठी, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, रितेश भसीन व विवेक गुप्ता समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Lmp. यूपीडब्लूजेयू ने डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
Tags
# खीरी खबर
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
खीरी खबर
Tags:
खीरी खबर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments