Breaking

सोमवार, 7 सितंबर 2026

‘जो आए वो गाए’ में सुरों को मिलेगी नई उड़ान, सीजन-4 के सातवें एपिसोड में उभरते गायकों को मिलेगा मंच

⚫ ‘जो आए वो गाए’ में सुरों को मिलेगी नई उड़ान, सीजन-4 के सातवें एपिसोड में उभरते गायकों को मिलेगा मंच

नोएडा। हुनर किसी परिचय का मोहताज नहीं होता, उसे बस एक ऐसा मंच चाहिए जहां आवाज़ को पहचान और सपनों को उड़ान मिल सके। इसी सोच को साकार करते हुए Navratan Foundations एक बार फिर दिल्ली-NCR के चर्चित बॉलीवुड गायन कार्यक्रम ‘JO AAYE WO GAAYE Season-4’ के सातवें एपिसोड के साथ सुरों की महफिल सजाने जा रहा है।

आगामी रविवार, 20 सितंबर को शाम 4:30 बजे क्लब-27, सेक्टर-27, नोएडा में होने वाले इस विशेष आयोजन में अनदेखी और उभरती प्रतिभाओं को अपनी गायन क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मंच पर बॉलीवुड गीतों के साथ नए सुरों की तलाश होगी और संगीत प्रेमियों को प्रतिभा, जुनून और भावनाओं से सजी एक यादगार संगीतमयी शाम का आनंद मिलेगा। इस एपिसोड का विशेष आकर्षण होंगे संगीत डिजाइनर एवं बैंड लीडर नीरज गोस्वामी, जिन्हें विशेष मेंटोर के रूप में आमंत्रित किया गया है। अपनी रचनात्मक संगीत दृष्टि, सधे हुए लाइव परफॉर्मेंस और सुर-ताल के सुंदर संयोजन के लिए पहचान रखने वाले नीरज गोस्वामी प्रतिभागियों को संगीत की बारीकियों और मंचीय प्रस्तुति की नई समझ देंगे। नीरज गोस्वामी की संगीत यात्रा केवल मंच और मनोरंजन तक सीमित नहीं रही। कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में उन्होंने साथी संगीतकारों की आर्थिक सहायता के लिए उल्लेखनीय पहल की और सैकड़ों कलाकारों तक सहयोग पहुंचाने में भूमिका निभाई। उनका संदेश मानो यही है ‘Music with Purpose & Humanity with Heart’, अर्थात संगीत में उद्देश्य और हृदय में इंसानियत। 

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। केवल वरिष्ठ नागरिकों को गीत के बोल देखकर गाने की अनुमति होगी। पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर ही होगा और प्रतिभागियों को आधार कार्ड की प्रति साथ लानी होगी। प्रथम 30 प्रतिभागियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर एक-एक गीत प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में केवल बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति होगी। प्रतिभागियों को पुनरावृत्ति से बचने के लिए कम से कम तीन-चार लोकप्रिय गीत तैयार करके आने की सलाह दी गई है। 

सीजन-3 के फाइनलिस्ट इस सीजन में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार ₹500 की वापसी योग्य नकद राशि जमा करनी होगी, जिसे कार्यक्रम के दिन प्रस्तुति के बाद वापस कर दिया जाएगा। इस सुरमयी पहल को Club-27, Sector-27 RWA, Tri Group Events, Sparsh-Ehsas Zindagi Ka, DMS-Aarohi, Harmony Waves, Nav Kala Bhaw Sangam और Aagrim Vidhyapeeth का सहयोग प्राप्त है। हुनर की तलाश जारी है, हो सकता है अगली आवाज़ वही हो, जिसे दुनिया अभी सुन नहीं पाई है। ‘जो आए वो गाए’ का मंच इंतजार कर रहा है। उक्त जानकारी देते हुए नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष डॉ अशोक श्रीवास्तव ने सुविधा के लिए संपर्क नंबर  9818700814 / 7011209901 जारी किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments