Breaking

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

Lmp. शिक्षक हितों की जंग में सोहन लाल वर्मा की हुंकार, बोले दलगत राजनीति नहीं, शिक्षक हित सर्वोपरि!

⚫ शिक्षक हितों की जंग में सोहन लाल वर्मा की हुंकार, बोले दलगत राजनीति नहीं, शिक्षक हित सर्वोपरि!

⚫ एमएलसी चुनाव से पहले गरमाया शिक्षक हितों का मुद्दा, सोहन लाल वर्मा ने मांगा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन

लखीमपुर-खीरी। जब शिक्षक के सम्मान, अधिकार और सेवा-सुरक्षा का प्रश्न सामने हो, तब संघर्ष केवल संगठन का नहीं, बल्कि उस पूरी पीढ़ी के भविष्य का हो जाता है, जो राष्ट्र निर्माण की नींव तैयार करती है। इसी संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सोहन लाल वर्मा ने मंगलवार को जनपद लखीमपुर-खीरी के विभिन्न विद्यालयों में सघन संपर्क अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला, पब्लिक इंटर कॉलेज गोला, गुरु नानक इंटर कॉलेज गोला, एलबीएस इंटर कॉलेज गोला, किसान इंटर कॉलेज फरधान तथा युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल सहित अन्य विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक साथियों एवं शिक्षिका बहनों से संवाद किया गया। सोहन लाल वर्मा ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षक एमएलसी निर्वाचन केवल मतदान का अवसर नहीं, बल्कि अपनी आवाज और अपने अधिकारों के प्रतिनिधि का चयन करने का महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षक हित, सम्मान और अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यरत शिक्षकों का खोया सम्मान और सेवा सुरक्षा वापस दिलाना समय की प्रमुख आवश्यकता है। 

शिक्षकों की समस्याओं और सेवा संबंधी मुद्दों की आवाज विधान परिषद में मजबूती से उठाने के लिए प्रभावी एवं निरंतर संघर्ष जरूरी है। संपर्क अभियान में अरविंद भास्कर, मो. अलीम, विकास तथा रमेश कुमार सहित अन्य शिक्षक साथी मौजूद रहे। शिक्षकों ने भी अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं साझा कीं।

यह अभियान मानो उस विश्वास की दस्तक था, जिसमें शिक्षक स्वयं अपने अधिकारों की आवाज बनने और अपने प्रतिनिधि का चयन अपने हितों की कसौटी पर करने का संकल्प लेते दिखाई दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments