Breaking

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

राज्यपाल की अध्यक्षता में रेडक्रॉस की वार्षिक समीक्षा बैठक, खीरी ने रखी सेवा-संकल्प की तस्वीर

🔘 राज्यपाल की अध्यक्षता में रेडक्रॉस की वार्षिक समीक्षा बैठक, खीरी ने रखी सेवा-संकल्प की तस्वीर

लखनऊ। सेवा, संवेदना और समर्पण की राह पर निरंतर आगे बढ़ रही भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की उत्तर प्रदेश शाखा की वार्षिक समीक्षा बैठक राजभवन, लखनऊ में संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर जनसेवा के अनुभव और उपलब्धियां साझा कीं।

बैठक में लखीमपुर खीरी का प्रतिनिधित्व रेडक्रॉस के सभापति डॉ. रवींद्र शर्मा एवं सचिव आरती श्रीवास्तव ने किया। दोनों पदाधिकारियों ने जनपद में रेडक्रॉस द्वारा संचालित सेवा कार्यों, मानवीय पहल और प्रमुख उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। साथ ही जनपद स्तर पर सेवा कार्यों के संचालन में सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा।

 बैठक में ब्रजेश पाठक, सभापति, रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश एवं उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, वनश्री, संयुक्त सचिव, नेशनल हेडक्वार्टर, नई दिल्ली, रामानंद कटियार, महासचिव, अमरनाथ मिश्रा, उप सभापति तथा अरुण सिंह, कोषाध्यक्ष सहित रेडक्रॉस के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मूल संदेश यही रहा कि रेडक्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता के संकट में संवेदना का हाथ और जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की किरण है। 

लखीमपुर खीरी की सहभागिता ने भी यह विश्वास मजबूत किया कि सेवा की छोटी-सी पहल जब समर्पित हाथों से आगे बढ़ती है, तो वह समाज के लिए बड़ी राहत और बदलाव का आधार बन जाती है। मानवता की सेवा का यह संकल्प यूं ही निरंतर चलता रहे यही बैठक की सार्थकता और रेडक्रॉस की सबसे बड़ी शक्ति है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments