Breaking

शनिवार, 29 अगस्त 2026

Lmp. सेवा के नए संकल्पों संग सजी रणनीति की शाम, रोटरी ज्योत्सना ने आगामी कार्यक्रमों को दिया नई ऊर्जा का आयाम

🔘 सेवा के नए संकल्पों संग सजी रणनीति की शाम, रोटरी ज्योत्सना ने आगामी कार्यक्रमों को दिया नई ऊर्जा का आयाम

लखीमपुर-खीरी। समाजसेवा की ज्योति को और अधिक प्रखर बनाने तथा आगामी जनकल्याणकारी अभियानों को नई दिशा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब लखीमपुर ज्योत्सना की कार्यकारिणी बैठक शनिवार सायंकाल स्वाद रेस्टोरेंट में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई।

बैठक का आत्मीय आतिथ्य रो. शिल्पी गुप्ता द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पूनम आगा ने की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने संस्था के सेवा-संकल्प, उद्देश्यों और अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित मातृशक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे सशक्त आधारशिला है। 

बैठक में पिछले माह की कार्यवाही की पुष्टि के साथ आगामी माह में आयोजित होने वाले सेवा कार्यों, नए सदस्यों को जोड़ने तथा भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए रणनीति तैयार की गई और सदस्यों ने अपने सुझावों से बैठक को सार्थक बनाया।

 इस अवसर पर कीर्ति गुप्ता, अल्का वर्मा, प्रीत कौर, संध्या बरनवाल, शैलेन्द्र सिंह आदि लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। बैठक केवल योजनाओं का मंच नहीं बनी, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों को नई ऊर्जा देने वाला संकल्प समारोह सिद्ध हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments