Breaking

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

सेंट जॉन्स को-एड स्कूल का छात्र अलंकरणसमारोह आयोजित

सेंट जॉन्स को-एड स्कूल का शैक्षणिक सत्र 2026_27 के लिए छात्र अलंकरण समारोह  3 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद प्रिंसिपल श्री रयान इनिस ने अभिभावकों, कर्मचारियों और छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण में शपथ लेने वाले छात्रों से दूसरों के सामने एक अच्छा उदाहरण पेश करने और स्कूल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की शपथ दिलाई। जूनियर और सीनियर स्कूल स्टाफ सदस्यों और पीटी मास्टर्स द्वारा छात्रों को सैश और बैज प्रस्तुत किए गए। वर्ष 2026_27 के लिए चुने गए हेड बॅयाय श्रेय पाण्डेय और हेड गर्ल देवानंशी बजाज थीं।
स्पोर्ट्स कैप्टन अविशी सेठ, डिसिप्लिन कैप्टन शांतनु पांडे, एक्टिविटी कैप्टन रुद्र मिश्रा और अन्या मॉनिटर प्रीफेक्ट को भी बैच प्रदान किया गया।
समारोह का समापन हेड बॉय और हेड गर्ल द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments