⚫ मानिकपुर में सावन रुद्राभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना:पूजा-अर्चना की
मानिकपुर कल्याण केंद्र मंदिर में सोमवार को सावन माह के अवसर पर सनातन सेना के द्वारा रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य जी ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन और रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
अनुष्ठान में आचार्य राहुल पाण्डेय जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। अवशेष द्विवेदी,(सनातन सेना)ने यजमान की भूमिका निभाई। इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
पूजा के समापन पर विधिवत आरती हुई और उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। आचार्य राहुल पाण्डेय जी ने रुद्राभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष होता है।
उन्होंने कहा कि सावन में रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आचार्य जी के अनुसार, रुद्राभिषेक से मन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, तथा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे मानसिक एवं शारीरिक कष्टों से भी राहत मिलती है।
इस धार्मिक अनुष्ठान में रोहित द्विवेदी सनातन सेना अध्यक्ष, अतुल पयाशी, राज मिश्रा, अवशेष द्विवेदी, श्रीयांस त्रिपाठी, ऋषि द्विवेदी, अभिषेक द्विवेदी, शिवा द्विवेदी, अनमोल केशरवानी, अंशुल अवस्थी, अभिषेक तिवारी ,राहुल पाण्डेय ,राहुल चतुर्वेदी
बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भगवान शिव का आशीर्वाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर में देर तक 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे
वैदिक ब्राह्मण:आचार्य राहुल कृष्ण महराज, धाम वृंदावन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments