Breaking

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

Lmp. डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर सम्मान और मरीज सेवा के साथ शुरू हुआ इनरव्हील नव दिशा का नया सत्र

🔘 डॉक्टर्स डे: डॉक्टर सम्मान और मरीज सेवा के साथ शुरू हुआ इनरव्हील नव दिशा का नया सत्र

लखीमपुर खीरी। मानवता की सच्ची पहचान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि सेवा के कर्मों से होती है। इसी भावना को साकार करते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा ने अपने नवीन सत्र का शुभारंभ डॉक्टर डे के अवसर पर एक प्रेरणादायी एवं मानवीय सेवा अभियान के साथ किया।

 क्लब ने गंभीर गुर्दा फेल्योर से जूझ रहे डायलिसिस मरीजों को जीवनरक्षक ब्लड एवं आयरन के इंजेक्शन वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर मरीजों के उपचार में निरंतर समर्पित रहने वाले डॉ. आलोक सिंह, सेंटर मैनेजर ओम शर्मा, सीनियर टेक्नीशियन पीयूष त्रिपाठी तथा डायलिसिस टेक्नीशियनों को सम्मानित कर उनके सेवा-समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। 

सम्मान समारोह ने चिकित्सा जगत के उन अनदेखे नायकों को समाज के सामने सम्मानपूर्वक स्थापित किया, जो हर दिन अनेक जिंदगियों को नई उम्मीद देते हैं।

 क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि समाज सेवा तभी सार्थक होती है, जब वह सबसे अधिक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने सभी सदस्यों से करुणा, संवेदनशीलता और सेवा के भाव के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में क्लब की सचिव कनक बरनवाल , कोषाध्यक्ष सारिका गुप्ता, पूनम मित्तल, नेहा मित्तल अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब सेवा का संकल्प और संवेदनाओं का स्पर्श एक साथ जुड़ते हैं, तब समाज में आशा, विश्वास और मानवता की नई किरण अवश्य प्रस्फुटित होती है। कार्यक्रम में टेक्नीशियन तौफ़ीक़ अहमद, विवेक, दीपू,  प्रिया, चंदा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments