⚫ विश्व पर्यावरण दिवस पर फल, फूल और शोभाकार पौधे रोप कर
पर्यावरण मित्र समूह ने दिया हरियाली का संदेश
---------------------------------------------
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह द्वारा फल, फूल, छाया एवं शोभादार सहित औषधीय पौधों और हरी शंकरी का रोपण कर हरित क्रांति का प्रेरक संदेश दिया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्राम पंचायत मिदनियां गढ़ी के खेल मैदान व ओपेन जिम प्रांगण में पर्यावरण मित्र समूह की कोर कमेटी के सदस्यों, गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी एवं ग्राम पंचायत से जुड़े समाज सेवियों सहित भविष्य के कर्णधार बच्चों द्वारा हर सिंगार, चमेली, मालती, बॉटल वृक्ष, अशोक, आम, अमरूद, लीची, सहजन आदि सहित हरी शंकरी (पीपल, बरगद एवं पाकर) का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर लगाए गए पौधों की देखरेख, सुरक्षा एवं संरक्षा हित संकल्प लेते हुए सभी ने वृक्ष और जल संरक्षण की शपथ ली साथ ही प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग से बचने सहित आगे भी समय समय पर वृक्षारोपण करने का संकल्प दोहराया।
पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के दौरान एक ओर जहाँ ग्राम प्रधान ने ऑन लाइन जुड़कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज की वही पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्र एवं इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा की अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने पर्यावरण मित्र समूह टोली को संयुक्त रूप से अद्यतन किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र समूह के अध्यक्ष विशाल सेठ, उपाध्यक्ष मयूरी नागर एवं राम मोहन गुप्त, कार्यकारिणी सदस्य पूजा सिंह चौहान एवं कुमकुम गुप्ता सहित ग्राम पंचायत मिदनिया गढ़ी की प्रधान अनुश्री जायसवाल के पति समाजसेवी मनोज कुमार जायसवाल, दीपाली गुप्ता, सब इंस्पेक्टर कोतवाली सदर संतोष शुक्ला एवं गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी बबिता पटेल सहित अंकुर वर्मा, अनिकेत वर्मा, अशोक वर्मा सहित विभिन्न सहयोगियों और बच्चों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments