Breaking

रविवार, 7 जून 2026

बच्चे सीखेंगे केक-पेस्ट्री बनाना, सजाना और सर्व करना, समर कैंप में तरुण साहू लेंगे मास्टर क्लास

⚫ बच्चे सीखेंगे केक-पेस्ट्री बनाना, सजाना और सर्व करना
समर कैंप में तरुण साहू लेंगे मास्टर क्लास
---------------------------------------------

समाजसेवी तरुण साहू द्वारा समर कैंप के प्रतिभागियों को स्पेशल कुकिंग क्लास फायर लेस कुकिंग के अंतर्गत केक और पेस्ट्री बनाने उसे सजाने और सर्व करने का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

सी पी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, बालीगढ़, रुन्नी सैदपुर जिला सीतामढ़ी (बिहार) में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप में बच्चों को मिथिला पेंटिंग, पौधारोपण, योग, जूडो व कराटे, कागज़ के फूल पत्ती बनाने, फायर लेस कुकिंग, केक-पेस्ट्री तैयार करने सहित अनुशासन, कला एवं शिल्प, कहानी-कथन, ज़ुम्बा, संगीत तथा स्वास्थ्य रक्षा एवं स्वच्छता जैसी गतिविधियां सिखाई जा रही हैं। जिसके पांचवे दिन प्रभात मिष्ठान के सहयोग से आयोजित किए जा रहे केक पेस्ट्री बनाने, उसे सजाने और सर्व करने की क्लास में तरुण साहू द्वारा विशिष्ट सत्र के माध्यम से बच्चों को पारंगत किया जाएगा।

"बच्चों के लिए बच्चों द्वारा" थीम पर आधारित समर कैंप के अंतर्गत सहभागी विद्यार्थियों के सीखने, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास की सप्त दिवसीय सुंदर यात्रा का शुभारंभ शिविर के प्रतिभागी छात्र सात्विक साहू और प्रिंसिपल विशाल कुमार द्वारा रिबन काट कर तथा विद्यालय के निदेशक और बच्चों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल की मैनेजमेंट टीम, शिक्षकगण और बच्चों के अभिभावक सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments