Breaking

मंगलवार, 2 जून 2026

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री मद भागवत महापुराण कथा का आयोजन चंद्र गहना रोड कपसेठी कर्वी चित्रकूट धाम में हुआ

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री मद भागवत महापुराण कथा का आयोजन चंद्र गहना रोड कपसेठी कर्वी चित्रकूट धाम में हुआ 

 कथावाचक पं. भागवत प्रसाद शास्त्री जी महाराज ने गोवर्धन पूजा के प्रसंग के दौरान उन्होंने कहा कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने भगवान इंद्र के घमंड को चूर करने के लिए बृजवासियों को गिरिराज की पूजा करने के लिए प्रेरित किया और इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी ऊंगली पर गिरिराज को धारण कर समस्त बृजवासियों को बचाया। संगीतमय कथा वाचन के दौरान पांडाल में उपस्थित सैंकडों की संख्या में श्रद्धालु भाव विभोर हो कर नृत्य करने के साथ् झूमने लगे।
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं।

उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं। जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं।

मौके पर भगवान को भोग लगाया गया। जब पृथ्वी पापियों का बोझ सहन नहीं कर पा रही थी, तब सभी देवता ब्रह्माजी व शिव के साथ क्षीर सागर में भगवान की स्तुति करने लगे। तब भगवान श्री हरि ने प्रसन्न होकर देवताओं को बताया कि मैं वासुदेव व देवकी के घर कृष्ण रूप में जन्म लूंगा और वृंदावन में मां यशोदा व नंदबाबा के घर बाल लीलाएं करूंगा।

इसलिए आप सब भी उस समय धरती पर किसी ना किसी रूप में उपस्थित रहना।भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्णा अवतार धारण किया तब सभी देवता और स्वयं ब्रह्मा व शिव जी भी भगवान की लीलाओं के साक्षी बने थे। उन्होंने बताया कि इस तरह जब भी पृथ्वी पर कहीं भी भगवान का जन्मोमोत्सव मनाया जाता है, तो ये सब देवी-देवता भी वहां अवश्य आते है।जब भगवान ने कृष्ण जन्म लिया था, तब पृथ्वी पर ना जाने कितने जन्मों से जीव भगवान की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी तरह जब भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उस जन्मोत्सव में जो भाग लेते है, वे कोई साधारण जीव नहीं होते वे बहुत पुण्यात्मा होते हैं।
इस मौके पर आचार्य  वैदिक पंडित: राहुल कृष्ण महराज जी( श्रीधाम वृंदावन) ,कथा आयोजन कर्ता  श्री धीरेन्द्र सिंह , श्री शिव शरण सिंह,श्रीमती देवमती,श्री श्रीमती कमला देवी, पत्नी श्री शिव कुमार, श्री बाबूलाल, श्री शिव पूजन  सिंह, श्री वीरेंद्र सिंह, श्री सत्येंद्र सिंह, पुष्पेन्द सिंह,  अनुग्रह सिंह, विपिन सिंह,शुभांकर सिंह एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे है

आचार्य: राहुल कृष्ण महराज जी 
 श्री धाम वृंदावन 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments