⚫ ब्राह्मण समाज की चेतावनी: “सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं”
लखीमपुर। सामाजिक मर्यादाओं और जातीय सम्मान को लेकर सोमवार को शहर का वातावरण उस समय गंभीर हो उठा, जब ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों ने कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सदर कोतवाली पहुंचकर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की।
ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से लघुचा निवासी, हाल पता मोहल्ला सिकटिहा निवासी हैरम वर्मा उर्फ कजरू पुत्र जगत वर्मा के विरुद्ध तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराए जाने की जानकारी दी गई। समिति पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर मामले में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि किसी भी समाज, वर्ग या समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को कमजोर करती हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो जिले का ब्राह्मण समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कोतवाली परिसर में मौजूद लोगों के चेहरों पर आक्रोश के साथ सामाजिक गरिमा की पीड़ा भी साफ दिखाई दी। इस दौरान अवधेश मिश्रा, विनोद शुक्ला, सुशील शुक्ला एडवोकेट, चंद्रमौली शुक्ला एडवोकेट, शिवाजी मिश्रा, प्रधान रमेश त्रिवेदी उर्फ गट्टू, अरुण पांडे, आशीष दीक्षित, नरेंद्र मिश्र, श्याम जी मिश्रा, मनोज मिश्रा, ब्रह्म दत्त दीक्षित और अभिषेक शुक्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments