Breaking

सोमवार, 11 मई 2026

Lmp. मातृदिवस पर IKMG ने सजाया संवेदनाओं का सुंदर संसार

⚫ मातृदिवस पर IKMG ने सजाया संवेदनाओं का सुंदर संसार

लखीमपुर। माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि त्याग, प्रेम, संस्कार और समर्पण की वह अनमोल अनुभूति है, जिसके बिना जीवन अधूरा प्रतीत होता है। इसी भाव को सजीव करती हुई आईकेएमजी लखीमपुर द्वारा मातृदिवस के उपलक्ष्य में शहर के होटल आर आर ग्रैंड में एक भावनात्मक, उल्लासपूर्ण और यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संरक्षिका सविता चोपड़ा के मार्गदर्शन और कार्यकारिणी टीम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माह के जन्मदिन सदस्यों द्वारा भगवान राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर किया गया। वातावरण में श्रद्धा, अपनापन और उत्साह का सुंदर संगम दिखाई दिया। कार्यक्रम में डायरेक्टर राखी चोपड़ा ने मनोरंजक तंबोला और विभिन्न रोचक खेलों के माध्यम से सभी सदस्यों को आनंदित किया। ग्रुप गेम में रेखा भल्ला, ऋतु भल्ला, रीता पुरी, मोनिका मेहरा, प्रीति अरोड़ा, बबली अरोड़ा, हर्षी पुरी और दीप्ति पुरी विजेता रहीं. वहीं “एक शाम अपनी माँ के नाम” प्रतियोगिता में हर माँ अपने आप में विजेता बनकर उभरी। इस विशेष अवसर को और भी भावुक व यादगार बनाने का कार्य नन्हे बच्चों ने किया।

 बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, कविता और मधुर गायन ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में कई पल ऐसे आए, जब माँ की ममता और त्याग को याद कर लोगों की आंखें भी नम हो उठीं. संस्था की ओर से राखी चोपड़ा ने सभी सदस्यों को मातृदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए। साथ ही कार्यक्रम में सहयोग देने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। मातृदिवस के इस सुंदर आयोजन में सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे आयोजन में माँ के त्याग, ममता और संस्कारों को स्मरण करते हुए हर किसी ने अपने जीवन की सबसे खूबसूरत प्रेरणा को नमन किया।

 कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष आभार उपाध्यक्ष कविता शेखर, सचिव संगीता महेंद्र एवं पूरी टीम को दिया गया, जिनके समर्पण और सहयोग से अध्यक्ष की अनुपस्थिति में भी आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संरक्षिका सविता चोपड़ा एवं कार्यकारिणी टीम के अलावा नीता चोपड़ा, रेखा भल्ला, ऋतु भल्ला, दीप्ति टंडन, नीलू भल्ला, उर्मिला पुरी, प्रीति मेहरोत्रा, मोनिका मेहरा, संतोष कपूर, महिमा अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments