Breaking

शुक्रवार, 8 मई 2026

Lmp. ​पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में 'शपथ ग्रहण समारोह-2026' का भव्य आयोजन

⚫ ​पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में 'शपथ ग्रहण समारोह-2026' का भव्य आयोजन

​लखीमपुर खीरी: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान *पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (C.B.S.E.)* में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए *'शपथ ग्रहण समारोह-2026'* अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

​समारोह का शुभारंभ : ​कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ *मुख्य अतिथि विधायक मंजू त्यागी, विद्यालय के प्रबंधक विमल अग्रवाल, संकुल प्रमुख डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार अवस्थी एवं सीमा अग्रवाल* द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। वंदना मंच के छात्रों द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।  इसके पश्चात *प्रधानाचार्य श्रवण कुमार अवस्थी* द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया गया।

*विद्वत परिषद एवं मातृ भारती का गठन :

​समारोह में समाज के प्रबुद्धजनों को 'विद्वत परिषद' की जिम्मेदारी सौंपी गई: ​विद्वत परिषद: रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. एस. सी. मिश्रा (संरक्षक), कर्नल सी. पी. मिश्रा (अध्यक्ष), डॉ. देवकीनंदन मालपानी व रचना अग्रवाल (उपाध्यक्ष), श्री राम मोहन गुप्ता (मंत्री) तथा डॉ. बी. पी. त्रिपाठी, डॉ. विजय बहादुर यादव व दीपशिखा मिश्रा (सह मंत्री) मनोनीत किए गए। डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी को नवाचार प्रमुख व डॉ. रुचि गुप्ता को सहायक बनाया गया।

*मातृ भारती:
  अंशु बाजपेई को अध्यक्ष, शालिनी वर्मा, गीता पांडेय, रंजना अवस्थी व सन्नू तिवारी को उपाध्यक्ष तथा अमृता चंदेल को कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला। गुंजन गुप्ता मंत्री व अनु जायसवाल सह-मंत्री चुनी गईं।

छात्र नेतृत्व: छात्र संसद :  कन्या एवं शिशु भारती ​नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई:*

*​छात्र संसद:*
 देवेश तिवारी को प्रधानमंत्री, अखिल तिवारी व आकर्ष मिश्रा को उपप्रधानमंत्री चुना गया। अनुशासन की कमान समर वर्मा व सर्वज्ञ अवस्थी को मिली।
*​कन्या भारती:*
 भव्या त्रिपाठी (प्रधानमंत्री), लवी मौर्या व सिमरन सिंह (उप-प्रधानमंत्री) तथा आन्या गुप्ता (अनुशासन प्रमुख) चुनी गईं।
*​शिशु भारती:*
 अनन्या त्रिपाठी (अध्यक्ष), ख्याति सिंह (उपाध्यक्ष), सानवी श्रीवास्तव (मंत्री) एवं प्राची वर्मा (सेनापति) नियुक्त किए गए।
​सदन एवं अनुशासन व्यवस्था
​विद्यालय के चारों सदनों *(टैगोर, मालवीय, विवेकानन्द एवं रामानुजन)* के प्रमुखों और सहायकों ने भी अपने दायित्वों की शपथ ली। कार्यक्रम का वृत्त (विवरण) संजय द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
*मुख्य अतिथि उद्बोधन*

*​मुख्य अतिथ मंजू त्यागी* ने अपने संबोधन में कहा कि जिम्मेदारी का यह पद छात्रों को भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करेगा। 
*आभार प्रदर्शन*

अंत में *विद्यालय प्रबंधक विमल अग्रवाल ने सभी अतिथियों* और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments