Breaking

शनिवार, 9 मई 2026

व्यस्त जीवनशैली के बीच बच्चों को संस्कार देगा इस्कॉन का ‘संस्कार समर कैंप 2026’

⚫ व्यस्त जीवनशैली के बीच बच्चों को संस्कार देगा इस्कॉन का ‘संस्कार समर कैंप 2026’

लखीमपुर। आज की व्यस्त जीवनशैली में जहां अभिभावकों के पास बच्चों को पर्याप्त समय देना कठिन होता जा रहा है और विद्यालय मुख्यतः भौतिक शिक्षा पर केंद्रित हैं, ऐसे समय में बच्चों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए इस्कॉन लखीमपुर द्वारा “संस्कार समर कैंप 2026” का आयोजन 24 मई से 1 जून तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

कैंप में बच्चों को खेल-खेल में संस्कार, श्लोक, कृष्ण भजन, मंत्र मेडिटेशन, योगिक गेम्स, पेंटिंग, क्लासिकल डांस, नैतिक कहानियां, फायरलेस कुकिंग, गार्डनिंग, फोटोग्राफी एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। ₹1001 के सहयोग शुल्क पर आयोजित यह कैंप इस्कॉन परिसर, होटल एलीट इन के निकट, एल.आर.पी. चौराहा, लखीमपुर में संपन्न होगा। अधिक जानकारी हेतु 7310208981 एवं 8299132381 पर संपर्क किया जा सकता है। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नूतन मिश्रा एवं सह मीडिया प्रभारी स्पर्श सिन्हा ने एक विज्ञप्ति में दी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments